एक्सप्लोरर

पिछले मैच का विश्लेषण देख किया खुद में सुधार: रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को निर्णायक मुकाबले में 147 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि आप जितनी जल्दी अपनी गलती को सुधारते हो उतनी जल्दी बेहतर होते हो.

कानपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को निर्णायक मुकाबले में 147 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि आप जितनी जल्दी अपनी गलती को सुधारते हो उतनी जल्दी बेहतर होते हो. रोहित को शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला. भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह रनों से मात देते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की. मैच के बाद रोहित ने कहा, "मैं पिछले मैच का विश्लेषण देख रहा था जहां वो कह रहे थे कि मेरा सिर नीचे सही जगह नहीं आ रहा. मैंने इस पर कुछ काम किया. इससे मुझे मदद मिली. मेरा सिर निचे जा रहा था और गेंद की लाइन में नहीं आ रहा था. आप जितनी जल्दी अपनी गलती से सीखते हैं उतना बेहतर होते हैं." रोहित ने कहा, "टीम जब जीतती है और आप उसमें सहयोग करते हैं तो अच्छा लगता है. हम सीरीज में जिस तरह से खेले उससे खुश हूं. न्यूजीलैंड ने अच्छी चुनौती पेश की. उनके खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं था." कानपुर में रोहित का यह लगातार दूसरा शतक था. इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015-16 में इस मैदान पर शतक जमाया था. उप-कप्तान रोहित ने कहा, "कानपुर में खेलना मुझे पसंद है. व्यक्तिगत तौर पर मेरी इस शहर से अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं." भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. मेहमान टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी. उसके लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए. केन विलियमसन ने 64 और टॉम लाथम ने 65 रनों की पारियां खेलीं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, युजवेंद्र चहल ने दो और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget