एक्सप्लोरर

ऐसा क्या हुआ था जब एक फ़ैन पर हद से ज़्यादा भड़क उठे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के हिटमैन को बेहद ही कूल क्रिकेटर माना जाता है. वो अपनी ही धुन में रहते हैं. उन्हें जल्दी गुस्सा नहीं आता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब बेहद ही शांत रहने वाले इंसानों को भी गुस्सा आ ही जाता है.

टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा का नाम दुनिया के सबसे उम्दा ओपनर्स में आता है. वो अपने बल्ले से गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाने के लिए जाने जाते हैं. रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वो मैदान पर जिस तरह से गेंदबाज़ों की पिटाई करते हैं, मैदान के बाहर वो उतने ही शांत रहते हैं.

टीम इंडिया के हिटमैन को बेहद ही कूल क्रिकेटर माना जाता है. वो अपनी ही धुन में रहते हैं. उन्हें जल्दी गुस्सा नहीं आता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब बेहद ही शांत रहने वाले इंसानों को भी गुस्सा आ ही जाता है. रोहित के साथ भी कई बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने अपना आपा खोया खो दिया है.

रोहित विरोधी खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट फैंस तक से भिड़ चुके हैं. एक बार तो ऐसा हो गया था, जब रोहित शर्मा एक फैन पर बुरी तरह से भड़क गए थे. इतना ही नहीं उन्होंने तो उस फैन को बल्ले से मारने तक की धमकी तक दे डाली थी.

जब एक फैन पर भड़के रोहित शर्मा

ये घटना साल 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घटी थी. रोहित शर्मा एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक फैन से भिड़ गए थे. रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर रोहित प्रैक्टिस कर रहे थे. उनके साथ मनोज तिवारी और प्रवीण कुमार भी थे. जब रोहित बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे, तब नेट्स के पीछे खड़े एक दर्शक ने रोहित को ऐसी बात कही जिससे वो भड़क गए. रोहित शर्मा इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने उसे बल्ला मारने की बात कही और साथ में गालियां दी.

मामला बढ़ता हुआ देख प्रवीण कुमार भी वहां आ गए और उन्होंने उस फैन को गाली देते हुए स्टंप उखाड़ दिया. दरअसल उस फैन ने शराब पी रखी थी और वो अनाप-शनाप बातें कर रहा था. जिसकी वजह से रोहित शर्मा और प्रवीण कुमार गुस्से में आ गए थे. मामला को बढ़ता हुए देख मनोज तिवारी बीच में आए और फिर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शांत करवाया और उस फैन को वहां से दूर भेज दिया.

खराब रहा था रोहित का वो दौरा

ऑस्ट्रेलिया का वो दौरा रोहित शर्मा के लिए बेहद खराब रहा था. रोहित शर्मा ने उस दौरे पर खेली गई ट्राई सीरीज के 5 मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए थे. उस सीरीज़ में उनका बल्लेबाजी औसत सिर्फ 15.80 था. रोहित शर्मा के बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला था और उनका स्ट्राइक रेट तो 80 से नीचे था. वहीं 2 मैचों की टी20 सीरीज में रोहित शर्मा की एक पारी में बल्लेबाजी आई थी और वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

कोहली के साथ भी जुड़ा विवाद

टीम इंडिया का 2011-12 का ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत के लिए विवादों भरा रहा था. उस दौरे पर विराट कोहली ने भी दर्शकों की ओर अश्लील इशारा किया था. विराट कोहली ने आरोप लगाया था कि स्टैंड पर फैंस उनके परिजनों के खिलाफ गंदी बातें कर रहे थे. इसी वजह से कोहली को गुस्सा आया और उन्होंने वो इशारा किया था.

बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम दर्ज हैं क्रिकेट के ये बेहद खराब रिकॉर्ड, सोच भी नहीं पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget