एक्सप्लोरर

बड़े शॉट्स के लिए मशहूर रोहित शर्मा ने बताया, बीते दिन क्यों नहीं की छक्कों की बारिश

एक साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में खेल रहे रोहित ने निचले क्रम में आकर शानदार टेस्ट शतक जमाया. लेकिन बड़े शॉट्स के लिए जाने जाने वाले रोहित ने अपनी 160 गेंदों की पारी में महज़ 1 छक्का लगाया.

नई दिल्ली/नागपुर: कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की मदद से हुई साझेदारी से भारतीय टीम ने टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब शायद ही कोई चमत्कार श्रीलंकाई टीम को इस मैच में बचा सकता है. बीते दिन कप्तान कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई 173 रनों की मैच टर्निंग पार्टनरशिप की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 405 रनों की बढ़त बना ली है. एक साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में खेल रहे रोहित ने निचले क्रम में आकर शानदार टेस्ट शतक जमाया. लेकिन बड़े शॉट्स के लिए जाने जाने वाले रोहित ने अपनी 160 गेंदों की पारी में महज़ 1 छक्का लगाया. रोहित शर्मा ने इस मैच में 160 गेंदों का सामना करते 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी लगाए. लेकिन उनकी इस पारी में छक्कों की कमी नज़र आई. तीसरे दिन के खेल के बाद रोहित शर्मा ने खुद बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इस मुकाबले में महज़ एक छक्का लगाया. रोहित शर्मा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मेरे और विराट कोहली के बीच तय हुआ था की हम लंबी साझेदारी करें और मैंने काफी देर तक बल्लेबाज़ी करते हुए ये देखने की कोशिश कि पिच पर क्या हो रहा है. गेंद गिरने के बाद नीची रह रही थी ऐसे में बड़े स्ट्रोक खेलना ठीक नहीं था और इसीलिए मैंने आराम से बल्लेबाजी की. मैं ये नहीं कहूंगा कि मैं दबाव में था, लेकिन मैं थोड़ा परेशान था.'' इस पारी के बाद रोहित ने परेशानी का ज़िक्र इसलिए किया क्योंकि वो लगभग 450 दिनों के बाद टेस्ट खेल रहे थे. इसलिए रोहित ने बताया कि वो सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे. इसके अलावा रोहित ने लंबे समय से चोट की वजह से टेस्ट टीम से बाहर रहने का भी ज़िक्र किया. रोहित ने कहा कि ''मैं पिछले घरेलू सीज़न में नहीं खेल पाया जिसका मुझे मलाल है, शायद अब करीबी समय में भारत फिर से 13 टेस्ट मैचों वाला होम सीज़न खेले. ऐसे में टीम का हिस्सा नहीं रह पाना निराशाजनक है.' भारतीय टीम ने तीसरे दिन 610 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी, जिसके बाद दिन की समाप्ती से श्रीलंकाई टीम ने अपना एक विकेट भी गंवा दिया है. भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 9 विकेट हासिल करने है. जबकि मेहमान टीम भारत के स्कोर से 384 रन पीछे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget