एक्सप्लोरर

टीम के सीनियर खिलाड़ियों को लेकर रोहित शर्मा ने किया खुलासा, 'खुद न दौड़ना पड़े इसिलए मुझे दौड़ाया था'

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर अपना बयान दिया. रोहित ने बताया कि वो 25 या 26 साल के थे और उस समय टीम में काफी सीनियर खिलाड़ी थे. ये सभी खिलाड़ी दौड़ना नहीं चाहते थे.

कोरोना संकट के बीच पूरी दुनिया में कोई भी खेल टूर्नामेंट इस वक्त खेला नहीं जा रहा है. ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट्स को भी रद्द कर दिया गया है जिसमें आईपीएल सबसे ऊपर है. लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में सभी खिलाड़ी अपने घरों में बंद हैं जहां सोशल मीडिया पर सारे क्रिकेटर्स काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर रोजाना हर क्रिकेटर अपने ऑफिशियल आइडी से लाइव आता है और दूसरे क्रिकेटर्स से बात करता है. इस बीच फैंस को इन क्रिकेटर्स के बारे में जानने का बेहतरीन मौका मिल चुका है. इस लिस्ट में चहल, रोहित शर्मा, शमी, युवराज, हरभजन, विराट, इशांत और दूसरे क्रिकेटर्स शामिल हैं.

ऐसी ही एक लाइव में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर अपना बयान दिया. रोहित ने बताया कि वो 25 या 26 साल के थे और उस समय टीम में काफी सीनियर खिलाड़ी थे. ये सभी खिलाड़ी दौड़ना नहीं चाहते थे और उन्होंने रोहित को ऐसे पोजिशन में लगाया था जहां उन्हें दौड़ना पड़े.

बता दें कि रोहित ने यहां कोई क्रिकेट मैच की बात नहीं की है बल्कि वो एक फुटबॉल मैच के बारे में बता रहे हैं. ये मैच बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स के बीच खेला गया था जो एक चैरिटी मैच था. ऐसे में रोहित ने कहा कि, उस दौरान टीम में धोनी और युवराज जैसे खिलाड़ी थे जिन्हें दौड़ना पसंद नहीं था.

बता दें कि भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने कहा है कि वो अपनी पिंडली की चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं और कोरोना वायरस खत्म होने के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने यहां ये भी कहा कि उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा तभी वो नेशनल टीम में शामिल हो पाएंगे. मुंबई का ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गया था जहां रोहित को वापस देश लौटना पड़ा था. चोट के कारण रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी शामिल नहीं थे लेकिन अंत में कोरोना के चलते उस सीरीज को भी रद्द कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
कब शुरू होगी CWG क्लोजिंग सेरेमनी, दिखेगी अहमदाबाद कॉमनवेल्थ की पहली झलक
कब शुरू होगी CWG क्लोजिंग सेरेमनी, दिखेगी अहमदाबाद कॉमनवेल्थ की पहली झलक
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget