एक्सप्लोरर

Barcelona से जुड़े Robert Lewandowski, क्लब को फिर से टॉप पर पहुंचाने का किया वादा

Robert Lewandowski Transfer: रॉबर्ट लेवानडॉस्की जर्मन फुटबॉल क्लब 'बायर्न म्यूनिख' की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. अब वह स्पेनिश क्लब 'बार्सिलोना' का हिस्सा बन गए हैं.

Robert Lewandowski Joins Barcelona: पौलेंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की (Robert Lewandowski) का कहना है कि वह बार्सिलोना (Barcelona) को फिर से टॉप पर पहुंचाने में मदद करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह बार्सिलोना के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइटल जीतना चाहते हैं. लेवानडॉस्की ने यह बातें पहली बार अपने नए फुटबॉल क्लब 'बार्सिलोना' के साथ जुड़ने के बाद कही.

रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने बार्का टीवी से बातचीत करते हुए कहा, 'आखिरकार में यहां आ ही गया. बार्सिलोना के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूं. मैं हमेशा से ला लीगा में खेलना चाहता था. बार्सिलोना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है. मैं यहां बार्का को फिर से टॉप पर पहुंचाने में मदद करने के लिए हूं और मैं इस क्लब के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइटल जीतना चाहता हूं.' बता दें कि स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने आखिरी बार 2019 में ला लीगा टाइटल जीता था, वहीं चैंपियंस लीग का टाइटल जीते हुए भी बार्सिलोना को 7 साल बीत चुके हैं.

रॉबर्ट लेवानडॉस्की रविवार को मियामी में अपने नए साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़े. दरअसल, बार्सिलोना की टीम चार मैचों के लिए यूएस दौरे पर है. यहां लेवानडॉस्की बार्सिलोना में अपना डेब्यू मैच खेलेंगे. पिछले दो महीने से बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख के बीच लेवानडॉस्की के ट्रांसफर के लिए बातचीत चल रही थी. बीते शनिवार को दोनों क्लब एक एग्रीमेंट पर पहुंचे.

लेवानडॉस्की साल 2014 से जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख का हिस्सा थे. तब से लेकर अब तक म्यूनिख ने हर बार बुंदसलीगा टाइटल जीता. इसके साथ ही 2020 में इस जर्मन क्लब ने चैंपियंस लीग भी अपने नाम की.. लेवानडॉस्की बायर्न म्यूनिख के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. इस साल मई में उन्होंने म्यूनिख को छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार्सिलोना ने उनके लिए 400 करोड़ से ज्यादा कीमत चुकाई है.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG: पांड्या-पंत की साझेदारी के कायल हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोले- 'कैफ और युवी की याद दिला दी'

IND vs ENG 3rd ODI: दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या को बताया वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर, पंत की तारीफ में भी लिखे शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget