एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया से पहले ही सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए बाहर

Rishabh Pant Ruled Out: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान पंत के सिर में गेंद लग गई थी. इसके बाद वह मैदान पर विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए थे और पहले वनडे में उनकी जगह केएल राहुल ने ये जिम्मेदारी संभाली थी.

नई दिल्ली: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत राजकोट में 17 जनवरी को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान उनके सिर पर गेंद लग गई थी जिसके बाद पंत को स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रात भर रखा गया और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पंत को बैटिंग के दौरान पैट कमिंस की बाउंसर गेंद लग गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत को अब बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा जाएगा. भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच दूसरा वनडे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया से पहले ही सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए बाहर

ऋषभ पंत चोट के बाद टीम के साथ राजकोट नहीं गए थे जिस वजह से उनके बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे. अगला मैच 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में कंगारू टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में पंत का टीम से बाहर होने भारत के लिए बड़ा झटका है. बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विकेटकीपर ऋषभ पंत राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसके साथ ही BCCI ने कहा कि पंत स्टेबल हैं और उनकी स्कैन रिपोर्ट ठीक है.

22 वर्षीय ऋषभ पंत भारतीय टीम की ओर से 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 44.35 की औसत से 754 रन बना चुके हैं. जिसमें उनके 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं पंत टीम इंडिया की तरफ से 16 वनडे मुकाबलों में 26.71 की औसत से 374 रन बना चुके हैं. जिसमें उनका 1 अर्धशतक शामिल है. वहीं अगर उनके टी-20 करियर की बात की जाए तो वह टीम इंडिया की तरफ से 28 टी-20 मैचों में 410 रन बना चुके हैं.

ये भी  पढ़ें:

आईसीसी ने रोहित शर्मा को चुना क्रिकेटर ऑफ द ईयर, कोहली को मिला ये खास अवार्ड

India vs Australia: जानें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल, टीमें और कहां देख सकेंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget