एक्सप्लोरर

रिषभ, रहाणे या रायडू, शिखर की चोट किसे दिलवाएगी वर्ल्ड कप का टिकट, कयासों का दौर शुरू

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद वो तीन हफ्ते के लिए वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. धवन ने उस मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, ऐसे में उनकी महत्वपूर्ण जगह को कौन सा खिलाड़ी भरेगा इसको लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2019 में बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन अंगूठे में लगी चोट के कारण अगले तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. अगले तीन हफ्ते के दौरान भारत को राउंड रॉबिन स्टेज में छह मुकाबले खेलने हैं. ये तमाम मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के नज़रिए से भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है कि अब शिखर की जगह रोहित शर्मा के साथ आगामी छह मैचों में कौन सा बल्लेबाज़ पारी की शुरुआत करेगा.

धवन की चोट के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम में खाली हुई जगह को रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अंबाति रायडू या अजिंक्या रहाणे में से कोई एक खिलाड़ी भर सकता है. आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे के पास टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने का अनुभव है. हालांकि इस बात को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि बीसीसीआई ने टीम चयन के बाद साफ कर दिया था कि पंत पहले स्टैंडबाय और रायडू दूसरे स्टैंडबाय के तौर पर रखे गए हैं. ऐसे में ये काफी हद तक साफ है कि धवन की चोट पंत को इंग्लैंड का टिकट दिलवा सकती है.

किन मैचों में धवन रहेंगे बाहर टीम इंडिया अपने पहले दोनों मुकाबले जीत चुकी है. अब दो दिन बाद 13 जून को भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड का सामना करना है. उसके बाद 16 जून को टीम इंडिया को पाकिस्तान की चुनौती मिलेगी. इसके अलावा 22 जून को अफगानिस्तान, 27 जून को वेस्टइंडीज़, 30 जून को इंग्लैंड और  दो जुलाई को बांग्लादेश से भिड़ना है. इस दौरान शिखर टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसके बाद उनकी चोट अगर सही हो जाती है तो वो टीम में वापसी कर सकते हैं.

कौन कर सकता है ओपनिंग ? इंग्लैंड में चल रहे इस वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें के.एल राहुल और दिनेश कार्तिक दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि अगर बीसीसीआई अगर पारी की शुरुआत के लिए किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ का चुनाव करता है तो ऐसे में अजिंक्य रहाणे को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही लगती है क्योंकि बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था की अगर टीम में कोई जगह खाली होगी, तो पहले तरजीह पंत को दिया जाएगा और उनके बाद रायडू को.

कैसा रहा है पंत का क्रिकेट करियर ? रिषभ पंत के करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए महज़ पांच वनडे मैच ही खेले हैं, जिसमें 23.25 की औसत के साथ 93 रन ही बना पाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 36 का रहा है. हालांकि पंत की काबीलियत इन आंकड़ों से कहीं आगे है. उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 53 से ज्यादा की औसत से 2440 रन बनाए हैं. इस दौरान छह शतक और 10 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं. इन सब के अलावा पंत ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाज़ी की है. उन्होंने 54 मैचों में 36 से ज्यादा की औसत से 1736 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget