एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में धवन भी

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में धवन भी
नई दिल्ली: पिछली बार टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंग्लैंड में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने दबदबे को अभी तक कायम रखा है. पिछली बार इंग्लैंड में ही 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी में दो शतक जड़ने वाले धवन ने भारत के शुरुआती दो मैचों में भी बल्ले से रन उगले हैं. गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ धवन के बल्ले से शतक निकला और इसी के साथ वह चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. इस टूर्नामेंट के 2013 के संस्करण में धवन ने कुल पांच मैचों की पांच पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 363 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया यह शतक उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है. उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम इस टूर्नामेंट में तीन-तीन शतक हैं. धवन ने इस मैच में 128 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली जो भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में चौथा सर्वोच्च स्कोर है. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड गांगुली के नाम है. उन्होंने 13 अक्टूबर 2000 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रन बनाए थे. धवन के पास इन तीनों बल्लेबाजों से आगे निकलने का मौका है. अगर वह इस टूर्नामेंट में एक और शतक लगाते हैं इस बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. धवन ने इस टूर्नामेंट में अभी तक सात मैचों की सात पारियों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. धवन ने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया था. धवन ने पिछली बार बल्ले से अच्छी शुरूआत की थी और उसे बरकरार रखते हुए टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने टूनार्मेंट के भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी. इस मैच के बाद हुए दूसरे मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक जड़ा था और 107 गेंदों में 102 रन बनाए थे. सेमीफाइनल में भी उनके बल्ले से रन निकले थे. श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में धवन के बल्ले से 68 रन निकले थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए फुल डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा? जानें सभी का हाल
FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा?
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget