एक्सप्लोरर

RCB के कोच साइमन कैटिच बोले- चिन्नास्वामी पिच को ध्यान में रखकर चुनी गई थी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच साइमन कैचिट ने टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा कि अगर अगले साल भी आईपीएल यूएई में होती है तो उनकी टीम बेहतर तरीके से तैयार होकर आएगी.

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा है कि यूएई में हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है, क्योंकि टीम का चयन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को ध्यान में रखकर किया गया था. बैंगलोर को कल आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर को पिछले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच साइमन कैटिच ने मीडिया से कहा, "जब पिछले साल नीलामी हुई थी तो हमने ऐसी टीम चुनी थी, जोकि चिन्नास्वामी स्टेडियम से अच्छी तरह से सूट कर रही थी. वहां हमने सात मैच खेले थे. हम सब जानते हैं कि यूएई में बल्लेबाजी के लिए पिचें पूरी तरह से अलग हैं. उस तरह से (यह बल्लेबाजी को प्रभावित करता है) जब हम बल्लेबाजी क्रम की संरचना को देखते हैं, विशेष रूप से यह चिन्नास्वामी के घरेलू मैदान पर आधारित था."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच टीम के शीर्षक्रम के प्रदर्शन से खुश थे जबकि मध्यक्रम का प्रदर्शन उनके अनुरूप नहीं था. उन्होंने कहा, "यहां की अलग-अलग पस्थितियां, शायद कई बार, यह हमारे कुछ खिलाड़ियों के अनुकूल नहीं थी. हमें मजबूत सलामी जोड़ी मिली. लेकिन मध्य क्रम में उस तरह का प्रदर्शन नहीं था और इससे मध्य क्रम पर भी दबाव पड़ा."

कैटिच ने साथ ही कहा कि अगर अगले साल भी आईपीएल यूएई में होती है तो उनकी टीम बेहतर तरीके से तैयार होकर आएगी. उन्होंने कहा, "यह कोविड-19 के कारण यहां खेला गया था, लेकिन हम जानते हैं कि अगर टूर्नामेंट अगले साल 2020-21 की शुरूआत में यहां होता है, तो हमें इस बात का अच्छे से अंदाजा होगा कि हमें इन परिस्थितियों में किस तरह की संतुलन की जरूरत है और हमें कैसी टीम की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget