एक्सप्लोरर

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद आर अश्विन ने किया वापसी का ऐलान? दिसंबर से इस टी20 लीग में फिर होगी एंट्री

भारतीय स्पिनर आर अश्विन एक बार फिर टी20 मैदान पर उतर सकते हैं. IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वे दिसंबर में UAE की ILT20 लीग में दिख सकते हैं. नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी.

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर मैदान में आपको दिखाई देंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब वे फ्रेंचाइजी टी20 लीग में नई शुरुआत कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, अश्विन यूएई में होने वाली ILT20 लीग में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं, जो 2 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक खेली जाएगी.

नीलामी में उतर सकते हैं अश्विन

ILT20 आयोजकों और अश्विन के बीच बातचीत चल रही है. इस साल लीग पहली बार ड्राफ्ट की जगह नीलामी की प्रक्रिया लेकर आई है. खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अभी जारी है और नाम भेजने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तय की गई है. इसके बाद 30 सितंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. अश्विन ने भी Cricbuzz से बातचीत में कहा कि वह आयोजकों से चर्चा कर रहे हैं और नीलामी में हिस्सा लेने का सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, "हां, मैं आयोजकों से बात कर रहा हूं. उम्मीद है कि अगर मैं नीलामी में रजिस्टर करता हूं तो कोई टीम मुझे खरीदेगी."

भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का रिकॉर्ड

अगर अश्विन को किसी टीम ने खरीदा तो वे इस लीग में खेलने वाले अब तक के सबसे बड़े भारतीय क्रिकेटर होंगे. इससे पहले रोबिन उथप्पा और यूसुफ पठान को टीमों ने चुना जरूर था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था. वहीं, अंबाती रायुडू अकेले ऐसे भारतीय रहे हैं जिन्होंने ILT20 में खेला है. रायुडू ने MI एमिरेट्स के लिए आठ मुकाबले खेले थे.

शानदार करियर के बाद नई राह

अश्विन ने दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उनके नाम टेस्ट में 537 विकेट दर्ज हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट की लिस्ट में सांतवे पायदान पर हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने आईपीएल करियर को भी अलविदा कहने का फैसला किया है. 38 वर्षीय अश्विन ने आईपीएल में पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजियों (चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स) के लिए कुल 221 मैच खेले हैं.

भविष्य की योजनाएं

अश्विन का लक्ष्य केवल ILT20 तक सीमित नहीं है. खबरों के अनुसार, वे अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) और इंग्लैंड की द हंड्रेड (The Hundred) में भी बतौर खिलाड़ी या कोच की भूमिका निभाते दिख सकते हैं.

अब सबकी निगाहें 30 सितंबर को दुबई में होने वाली नीलामी पर होंगी, जहां तय होगा कि आर. अश्विन यूएई की इस फ्रेंचाइजी लीग में उतरते हैं या नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget