एक्सप्लोरर

शास्त्री ने कहा- विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में बॉलर के लिए अनुकूल परिस्थिति होगी. ऐसे में कोच रवि शास्त्री का कहना है कि विकेट बचाने और बैटिंग ऑर्डर में संतुलन लाने के लिए कोहली को चार नंबर पर बल्लेबाजी कराने पर विचार किया जा रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के दौरान कप्तान विराट कोहली को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराने पर विचार कर रहे हैं. इंग्लैंड में गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थिति के कारण ऐसा किया जा सकता है. कोच रवि शास्त्री ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली बल्लेबाजी इकाई को अधिक मजबूत करेंगे.

शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स मीडिया से कहा, ‘‘भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के बारे में अच्छी बात यह है कि हालात और स्थिति को देखते हुए हम उन्हें अलग कर सकते हैं. विराट कोहली जैसा बल्लेबाज चौथे नंबर पर उतर सकता है और बल्लेबाजी क्रम में अधिक संतुलन के लिए हम तीसरे नंबर पर किसी और बल्लेबाज को उतार सकते हैं.’’

रवि शास्त्री ने कहा, ‘‘यह लचीलापन है और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए आपको लचीला होना होगा जिससे कि पता चले कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में हालात देखने के बाद हम इसका आकलन करेंगे. कोई नहीं चाहता कि किसी बड़े टूर्नामेंट में 18 रन पर तीन या 16 रन पर चार विकेट गिरे. मैं द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं की परवाह नहीं करता लेकिन विश्व कप मैच में मैं अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को जल्दी क्यों गंवा दूं.’’

अंबाती रायुडू ने हैमिल्टन एकदिवसीय मैच में 90 रन की अभिजीत पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई थी और शास्त्री ने कहा कि वह तीसरे स्थान पर विकल्प हो सकते हैं.

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘हां, शायद रायुडू, या कोई और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है और कोहली चौथे नंबर पर आ सकते हैं. हम सलामी जोड़ी से छेड़खानी नहीं करना चाहते.’’

यह भी पढ़ें-

सरकार ने लोकपाल प्रमुख और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन सूत्र: कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं हार्दिक पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget