एक्सप्लोरर

हेड कोच बने रवि शास्त्री, विदेशी दौरों पर बल्लेबाज़ी कोच होंगे द्रविड़, ज़हीर को गेंदबाज़ी का जिम्मा

हेड कोच बने रवि शास्त्री, विदेशी दौरों पर बल्लेबाज़ी कोच होंगे द्रविड़, ज़हीर को गेंदबाज़ी का जिम्मा
नई दिल्ली/मुंबई: दिनभर चली अफवाहों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार देर रात हेड कोच के रूप में रवि शास्त्री का चयन किया है. रवि शास्त्री, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 14वें कोच के रूप में जुड़ेंगे. इसके अलावा गेंदबाजी कोच के रूप में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को चुना है. इसके साथ ही विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को बतौर बल्लेबाजी कोच टीम के साथ जोड़ा है. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति(CAC) ने इंटरव्यू के बाद वीरेंदर सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पायबस, फिल सिमंस जैसे दिग्गज़ों की तुलना में रवि शास्त्री को टीम इंडिया के कोच के रूप में पहली पसंद बताया. खबरों के मुताबिक कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद भी रवि शास्त्री ही थे. शास्त्री के साथ 2 साल का अनुबंध किया गया है. इससे ये भी साफ हो गया है कि विश्वकप 2019 के लिए टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी अब रवि शास्त्री पर ही है. गौरतलब है कि इस बात की चर्चा भी जोरों पर थी कि टीम इंडिया को एक गेंदबाजी कोच मिलना चाहिए. यही वजह है कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के साथ-साथ इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि जहीर खान भारत के गेंदबाजी कोच होंगे. खास बात ये है कि राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. द्रविड़ अब विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे. द्रविड़ फिलहाल इंडिया-ए और अंडर-19 टीम को कोचिंग दे रहे हैं. बता दें, रवि शास्त्री को भारतीय टीम के साथ लगभग 2 साल काम करना उनके पक्ष में गया. रवि शास्त्री साल 2014-16 के बीच कोच की गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम के साथ बतौर टीम डायरेक्टर जुड़े रहे. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा और कई सीरीज़ भी जीतीं. लेकिन साल 2016 में कोच के आवेदन के समय रवि शास्त्री की जगह अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया था. शुरुआत में शास्त्री ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन जब बीसीसीआई ने आवेदन स्वीकार करने की तारीख 9 जुलाई तक बढ़ा दी, तो उन्होंने भी इस पद के लिए अप्लाई किया. कौन है रवि शास्त्री? भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑल-राउंडर्स में से एक माने जाते हैं. रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 6000 से ज्यादा रन और 280 विकेट चटकाए हैं. वो साल 1981 से लेकर 1992 तक भारतीय वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के साथ जुड़े रहे. रवि शास्त्री साल 1983 में विश्वकप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. मौजूदा समय में रवि शास्त्री वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े जानकार और बेहतरीन कॉमेंटेटर के रूप में भी जाने जाते हैं.
हेड कोच बने रवि शास्त्री, विदेशी दौरों पर बल्लेबाज़ी कोच होंगे द्रविड़, ज़हीर को गेंदबाज़ी का जिम्मा
कौन है राहुल द्रविड़? भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम जिस दिग्गज को सबसे ज्यादा इज्जत की नज़र से देखा जाता है वो हैं राहुल द्रविड़. द्रविड़ का योगदान भारतीय क्रिकेट में कितना बड़ा है इसे बताने की किसी को ज़रूरत नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में 13 हज़ार से ज्यादा रन, वनडे में करीब 11 हज़ार रन ये बताने के लिए काफी है कि द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट में क्या योगदान है. द्रविड़ ने साल 1996 से लेकर 2012 तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक एक सफल कप्तान के तौर पर भी काम किया. मौजूदा टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के साथ राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है. जिनमें एमएस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली के नाम आते हैं. जबकि कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं.
हेड कोच बने रवि शास्त्री, विदेशी दौरों पर बल्लेबाज़ी कोच होंगे द्रविड़, ज़हीर को गेंदबाज़ी का जिम्मा
कौन हैं ज़हीर खान?  भारतीय क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ी को वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई पहचान दिलाने वाले ज़हीन खान ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है. ज़हीर ने 92 टेस्ट मुकाबलों में कुल 311 विकेट चटकाए. वहीं 15 साल लंबे करियर में उन्होंने 200 वनडे मुकाबलों में 282 विकेट अपने नाम किए. जह़ीर भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थे. इसके साथ ही साल 2003 के विश्वकप के फाइनल के सफर तक पहुंचने में भी ज़हीर का अहम योदगान रहा है. अकसर इंग्लैंज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका जैसे दौरे पर वो टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण गेंदबाज़ की भूमिका में रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget