एक्सप्लोरर

इंडिया रेड के विशाल स्कोर को रैना-विहारी ने दिया जवाब

इंडिया रेड के विशाल स्कोर को रैना-विहारी ने दिया जवाब
कानपुर: युवा बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत (200) और विजय गोहली (नाबाद 34) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 178 रनों की साझेदारी के दम पर इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ अपनी पहली पारी में 383 रन बनाए. डे-नाइट फॉर्मेट में खेली जा रही दलीप ट्रॉफी का ये दूसरा मैच है. इंडिया रेड के 383 रनों के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 216 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं. स्टम्प्स तक हनुमंता विहारी 86 और दीपक हुड्डा 23 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं. इंडिया ब्लू अभी भी रेड से 167 रन पीछे है. समित गोहेल (32) के साथ पारी की शुरुआत करने आए विहारी ने अभी तक अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना किया है और 14 चौके जड़े हैं. गोहेल 47 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का शिकार बने. मनोज तिवारी सिर्फ 20 रन ही बना सके और 86 के कुल स्कोर पर तेज गेंदबाज बासिल थंपी ने उन्हें पवेलियन भेजा. कप्तान सुरेश रैना (52) ने विहारी का अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 73 रन जोड़े. 159 के कुल स्कोर पर रैना की 82 गेंदों की पारी का अंत हुआ जिसमें उन्होंने सात बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. विहारी ने इसके बाद हुड्डा के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. इससे पहले, अपने पहले दिन के स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 291 रनों से आगे खेलने उतरी इंडिया रेड को इंद्रजीत और गोहली ने बड़े स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने पहले दिन अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन इन दोनों ने टीम को ऑल आउट होने से बचाया. दूसरे दिन इंडिया ब्लू की कोशिश रेड का एक विकेट जल्दी लेने की थी, लेकिन इन दोनों ने ऐसा नहीं होने दिया. इंद्रजीत ने खासकर इंडिया रेड के गेंदबाजों को परेशान किया. कल (बुधवार) 120 रनों पर नाबाद लौटने वाले इंद्रजीत ने गुरुवार को अकेले 80 रन अपने और टीम के खाते में जोड़े. वहीं पहले दिन 22 रनों पर नाबाद लौटने वाले गोहली ने दूसरे दिन इंद्रजीत का अच्छा साथ दिया और उन्हें स्ट्राइक देते रहे. गोहली ने अपने खाते में सिर्फ 14 रनों का इजाफा किया. इंद्रजीत पार्ट टाइम गेंदबाज मोनज तिवारी का शिकार बने. उन्होंने अपनी पारी में 280 गेंदें खेलीं और 20 चौके सहित छह छक्के जड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget