एक्सप्लोरर

रैना ने ऑफिशियल तौर पर किया रिटायरमेंट का एलान, फैंस, परिवार, बीसीसीआई को कहा शुक्रिया, शेयर किया ये वीडियो

रैना ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया और एक वीडियो भी जिसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की और वीडियो में अलग- अलग खिलाड़ियों के साथ बिताए गए पलों को शेयर किया.

कल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक- एक कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया. दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट का एलान किया. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाखों प्रशंसकों के लिए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अब मुझे रिटायर्ड समझा जाए, जिसके कुछ ही मिनटों बाद रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''माही (महेंद्र सिंह धोनी) आपके साथ खेलना शानदार रहा. पूरे गर्व के साथ इस यात्रा में मैं आपका साथ देता हूं. धन्यवाद भारत. जय हिंद.''

आज रैना ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया और एक वीडियो भी जिसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की और वीडियो में अपने पलों को याद किया. इस दौरान रैना ने इस पत्र में कई लोगों को शुक्रिया कहा. तो आईए नजर डालते हैं रैना के ऑफिशियल लेटर पर.

'बहुत सारी मिश्रित भावनाओं के साथ मैं अपने रिटायरमेंट का एलान कर रहा हूं. बहुत ही छोटी उम्र से इस लड़के ने अपने शहर की हर गली, नुक्कड़ में क्रिकेट को जीया है और तब जाकर टीम इंडिया में प्रेवश किया. मुझे सिर्फ क्रिकेट ही पता था और वही खेलना आता था. मेरी नसों में क्रिकेट दौड़ता था.

रैना ने कहा कि मैंने भगवान से दुआ मांगी जो कबूल हुई और लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना भी किया. उन्हीं का आशिर्वाद था जो मैं यहां तक पहुंचा और उसे गेम तक लेकर गया. मेरी कई सारी सर्जरी हुईं, जब मुझे लगा कि अब मुझे यहीं रूक जाना चाहिए लेकिन मैं रुका नहीं और आगे बढ़ता गया.

मेरे लिए ये सफर बेहद शानदार था और जिन लोगों ने इस उतार- चढ़ाव में मेरा साथ दिया उनका बहुत बहुत शुक्रिया. ये सफर आसान नहीं हो पाता अगर मेरा परिवार, मेरी प्यारी पत्नी प्रियंका, मेरी बेटियां ग्रासिया और रियो, मेरी बहनें और मेरा पूरा परिवार मेरा साथ नहीं देता. अगर ये सब नहीं होते तो कुछ नहीं होता.

मेरे कोच, मेरे ट्रेनर्स, मेरे फिजिशियन्स सभी ने मेरा साथ दिया जिनकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं.

ये सबकुछ मुमकिन नहीं हो पाता अगर टीम इंडिया के साथियों का मुझे सपोर्ट नहीं मिलता. मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला. वहीं मैं लकी हूं कि मैंने बेहतरीन कप्तानों के साथ खेला जिमसें राहुल भाई, अनिल भाई, सचिन पाजी, चीकू और खासकर एक दोस्त की तरह गाइड करने वाले धोनी शामिल हैं.

मैं बीसीसीआई का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यूपी के एक लड़के को टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया.

अंत में मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने पूरे सफर के दौरान मेरा साथ दिया. हमेशा मेरा साथ देने के लिए तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया. फॉरएवर टीम इंडिया. जय हिंद.'

View this post on Instagram
 

With a lot of mixed feelings I’m able to make this announcement of my retirement. From a very young age, I as a small boy had literally lived Cricket on every street, gali and nukkad of my small town before making it to the Indian team. All I have known is cricket, all I have done is cricket & it runs through my veins. There hasn’t been a single day without counting my blessings & without acknowledging everything I have received from god & my people who showered nothing but love on me. All I strived for was to value those blessings & give my everything in return to my game, to my country & everyone who has been a part of this journey. I had multiple surgeries, set backs & moments when I felt that this is it but I didn’t stop or settle for anything which was not justified. It's been an incredible ride and it would not have been possible without everyone who supported me during my ups and downs. This journey could not have been possible without the unflinching support and sacrifices of my parents, my loving wife Priyanka, my children Gracia and Rio, my brothers, my sister and all members of our family. This is all you. My Coaches who always showed me the right direction, my Physicians for helping me heal, my trainers for helping me perform at the highest level. My boys in BLUE, nothing would have been possible without the support of the wonderful India Team in blue. I had the pleasure of playing with the best of the very best players and all of them played for Team India. I feel lucky to have played under the captaincy of some of the best minds in the game Rahul Bhai, Anil Bhai, Sachin Paaji, Chiku and especially with @mahi7781 for guiding me as a friend and mentor. Thank you @indiancricketteam and @upcacricket for the all the support and making the dreams of a boy from UP wanting to play for team India come true. And lastly my fans, I am what I am because of the love and adulation that you have showered upon me thru the years. Thank you from the bottom of my heart for everyone who supported me in playing International Cricket at the highest level. I’ll always be filled with nothing but gratitude ???? Forever, Team India ???????? Jai Hind ✌️

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का प्रारंभिक फिटनेस कैंप 15 भारतीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका आगाज 15 अगस्त से हो चुका है. ऐसे में टीम 21 तारीख को यूएई के लिए रवाना होगी. जहां 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final Live Score: आज 19वें सीजन का फाइनल, बेंगलुरु और गुजरात में खिताबी 'जंग', कौन बनेगा चैंपियन; पढ़ें पल-पल की अपडेट
LIVE: आज 19वें सीजन का फाइनल, बेंगलुरु और गुजरात में खिताबी 'जंग', कौन बनेगा चैंपियन; पढ़ें अपडेट्स
'टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में...', फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में...', फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान
RCB vs GT IPL Final: फाइनल में कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? पहले बैटिंग करने वाली टीम को बनाने होंगे इतने रन
फाइनल में कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? पहले बैटिंग करने वाली टीम को बनाने होंगे इतने रन
IPL Final 2026: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम
बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget