एक्सप्लोरर

Rafael Nadal: राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, हार के साथ खत्म किया करियर 

Rafael Nadal Retirement: स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने करियर का समापन कर दिया. उन्होंने करियर के आखिरी मुकाबले में हार का सामना किया.

Tennis Star Rafael Nadal Retirement: राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कह दिया. स्पेन के टेनिस स्टार ने डेविड कप में अपने करियर का आखिरी मैच खेला. गौर करने वाली बात यह है कि टेनिस के दिग्गज पिछले ही महीने यानी अक्टूबर में संन्यास का एलान कर चुके थे. उन्होंने डेविस कप में अपना आखिरी मुकाबला खेलने की बात कही थी. 

डेविड कप में नडाल ने मंगलवार को नीदरलैंड्स के बोटिक वान डी जैडस्चुल्प के खिलाफ आखिरी मैच खेला. मुकाबले में नडाल को बोटिक वान डी ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया. मुकाबले के दूसरे सेट में नडाल ने वापसी की, लेकिन अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

बता दें कि 38 साल के नडाल 22 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल्स के साथ रिटायर हुए. इसके अलावा भी उन्होंने टेनिस में तमाम उपलब्धियां हासिल कीं. करियर का समापन करते वक्त नडाल ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उनकी एथलेटिक और निजी क्वालिटी दोनों के लिए याद किया जाए. 

नडाल ने कहा, "मैं मन की शांति के साथ जा रहा हूं कि मैंने एक विरासत छोड़ी है, जो मुझे लगता है कि यह सिर्फ खेल की नहीं बल्कि व्यक्तिगत विरासत है."

नडाल ने आगे कहा, "टाइटल्स, नंबर्स वहां हैं. लेकिन जिस तरह से मैं ज्यादा याद किया जाना चाहता हूं वह एक अच्छे इंसान के रूप में है, एक बच्चा जिसने अपने सपनों को फॉलो किया और जितना मैंने सपना देखा था उससे कहीं ज्यादा हासिल किया. 

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम

अब तक सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के नाम पर दर्ज है. जोकोविच ने कुल 24 ग्रैंड स्लैम के खिताब जीते हैं. फिर लिस्ट में दूसरा नाम राफेल नडाल का आता है, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम के 22 खिताब जीते. आगे बढ़ते हुए स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर का नाम दिखाई देता है, जिन्होंने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए. 

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार (पुरुष)

24 खिताब - नोवाक जोकोविच
22 खिताब - राफेल नडाल
20 खिताब - रोजर फेडरर
14 खिताब - पीट सेम्प्रास
12 खिताब - रॉय एमर्सन. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्रेविस हेड के बल्ले ने उगली आग, टेंशन में आए भारतीय फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget