एक्सप्लोरर

French Open 2022: 14वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, चोट के कारण बाहर हुए ज्वेरेव

French Open Semi Final: पेरिस के फिलिप चैटरियर कोर्ट में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है. वह 14वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए.

Rafael Nadal in French Open Final: स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) की गिनती टेनिस जगत के दिग्गजों में होती है. वह 14वीं बार फ्रेंच ओपन (French Open) के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं. राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने यह मुकाम अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर पाया है. फिलहाल उन्होंने जिस तरह से इस मुकाम को पाया उससे उन्हें ज्यादा खुशी नहीं हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि सेमीफाइनल में उनके विपक्षी खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है.

पेरिस के फिलिप चैटरियर कोर्ट में शुक्रवार को जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कोर्ट पर राफेल नडाल को कड़ी टक्कर दी. इस दौरान मैच के दूसरे सेट में ज्वेरेव के दाहिने पैर में चोट लगने से वह अपने खेल को आगे जारी नहीं रख पाए. जिसके कारण राफेल नडाल आसानी से फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे.

नडाल को दी कड़ी टक्कर

जर्मनी के ज्वेरेव ने टॉस जीतकर नडाल को सर्व करने का न्यौता दिया. इसके बाद वह नडाल की सर्विस को तोड़ने में कामयाब रहे और दूसरे गेम में उन्होंने अपनी सर्विस बरकरार रखी. पहले सेट के शुरुआती गेम में ज्वेरेव ने मैच को 3-1 से अपने पक्ष में कर लिया था, जहां से नडाल ने अपना कमाल दिखाया और पहले सेट को 7-6 से अपने नाम कर लिया.

दूसरे सेट को भी टाई ब्रेकर में पहुंचाया

दूसरे सेट में राफेल नडाल आक्रामक नजर आए तो ज्वेरेव ने भी 21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को कड़ी टक्कर दी और मैच में 4-2 की बढ़त बना ली, जिसके बाद नडाल ने संभलकर खेलते हुए गेम को 6-6 से दूसरे सेट को भी टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया.

दूसरे सेट के टाई ब्रेकर में भी दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने जलवे दिखाए, लेकिन दूसरे सेट के 12वें गेम के लास्ट प्वाइंट पर ज्वेरेव (Alexander Zverev) के मांसपेशी में खिंचाव आ गया और वह दर्द से चिल्ला उठे. इसके बाद ज्वेरेव (Alexander Zverev) कुछ समय बाद बैसाखी पर नजर आए, वहीं खेल को आगे जारी नहीं रख पाने की दशा में नडाल (Rafael Nadal) सीधे ही फाइनल में प्रवेश कर गए.

इसे भी पढ़ेंः
Visa Case: कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला

Sidhu Moose Wala Murder: कैसे गैंगस्टर बना लॉरेन्स बिश्नोई, कौन-कौन गैंग में है शामिल? जानें उसके दुश्मनों के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget