एक्सप्लोरर

Rafael Nadal ने जीता बार्सिलोना ओपन, खिताबी भिड़ंत में Tsitsipas को दी शिकस्त

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल के करियर का यह 87वां खिताब है. पिछले साल फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद से उनका यह पहला खिताब है.

बार्सिलोना: टेनिस में विश्व रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ल्ड नंबर 5 मिस्र के स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-7, 7-5 से हराकर करियर में 12वीं बार बार्सिलोना ओपन का खिताब जीत लिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार नडाल ने इल्या इवाश्का, केई निशिकोरी, कैमरन नॉरी और पाब्लो कैरेनो बुस्टा अगुट को हराकर फाइनल में एंट्री की, जहां उन्होंने सितसिपास को मात देकर खिताब अपने नाम किया.

नडाल ने इससे पहले, 2018 में भी बार्सिलोना ओपन के फाइनल में सितसिपास को मात देकर यह खिताब जीता था. नडाल ने जीत के बाद कहा, 'इस खिताब का मेरे लिए काफी महत्व है. एक साल बाद घरेलू दर्शकों के सामने खेलना सुखद एहसास है. स्टेफानोस एक अविश्वसनीय प्रतिद्वंद्वी है. वह इस साल के नंबर 1 हैं और मुझे पता था कि फाइनल बेहद कठिन होगा. उनके पास सब कुछ है, और मेरे लिए यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है.'

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल के करियर का यह 87वां खिताब है. पिछले साल फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद से उनका यह पहला खिताब है. एटीपी 500 टूर्नामेंट खिताब जीतने के बाद नडाल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 12 या उससे ज्यादा बार एक ही टूर्नामेंट को जीता है. उन्होंने 12 बार रोलां गैरों खिताब भी अपने नाम किया है.

नडाल का बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल और फाइनल में अब 24-1 का रिकॉर्ड हो गया है. वह अब तक केवल एक ही बार 2019 में डोमिनीक थिएम से हारे हैं. नडाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह मास्क पहने  और हाथों में ट्रॉफी उठाए दिख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget