एक्सप्लोरर

दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में हारी पीवी सिंधू

ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू को दुबई सुपर सीरीज फाइनल में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

दुबई: ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू को दुबई सुपर सीरीज फाइनल में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

सीजन के इस आखिरी और प्रतिष्ठित फिनाले में सिंधू ने फिर से अपना जोश और जज्बा दिखाया लेकिन शुरूआती बढ़त के बावजूद आखिर में उन्हें यामागुची से 21-15, 12-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी. यह मुकाबला एक घंटे 31 मिनट तक चला.

यह किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में सिंधू की तीसरी हार है. वह पिछले साल रियो ओलंपिक और इस साल ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हार गयी थी.

इस मैच से पहले सिंधू का यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 5-2 था. इनमें शुक्रवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच की जीत भी शामिल थी लेकिन आज भारतीय खिलाड़ी वैसा कमाल नहीं दिखा पायी. यामागुची ने बेहतर खेल का नजारा पेश किया और वह दमखम के मामले में भी सिंधू से बेहतर साबित हुई.

इस साल अपना चौथा सुपर सीरीज फाइनल खेल रही 22 साल की सिंधू इस तरह से साइना नेहवाल से आगे निकलने में नाकाम रही जिन्होंने 2011 में फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन उन्हें भी अपनी हमवतन भारतीय की तरह सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था. ज्वाला गुटा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी भी 2009 में उप विजेता रही थी.

सिंधू ने इस साल इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के रूप में दो सुपर सीरीज खिताब जीते थे. इसके अलावा वह हांगकांग ओपन और विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान
टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खूंखार ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खूंखार ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget