स्वदेश लौटी 'गोल्डन गर्ल' पीवी सिंधु का जोरदार स्वागत, बोलीं- देश के लिए और भी मेडल जीतनें की उम्मीदें
11 प्रमुख फाइनल पिछले तीन साल में हारने के बाद पीवी सिंधु ने कोई प्रतिष्ठित खिताब जीता है. यह देश भर के लिए ऐतिहासिक पल था. आज जब वह स्वदेश लौटी तो उनका जौरदार स्वागत हुआ.

नई दिल्ली: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार स्वदेश लौट आईं. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया हुआ. उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि उम्मीद करती हूं कि देश के लिए और मेडल लेकर आऊं.
बता दें कि लगातार दो बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बाद इस बार उन्होंने इतिहास रचा है. आईजीआई एयर्पोर्ट पर पीवी सिंधु ने कहा,''मैं उम्मीद करती हूं कि देश के लिए ऐसे ही और मेडल भविष्य में भी जीतूंगी. साथ ही मैं अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं. उन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार और दुआएं दीं जिसकी वजह से मैं आज यहां हूं.''
Delhi: #PVSindhu welcomed at IGI Airport on her return from Switzerland after winning the BWF World Championships, the first-ever Indian shuttler to achieve the feat; says, "a great moment for me. I am really very proud to be an Indian". pic.twitter.com/i5NkxHclaR
— ANI (@ANI) August 26, 2019
बता दें इससे पहले पीवी सिंधु ने जीतने के बाद कहा था कि यह जीत उनका आलोचकों के लिए एक जवाब की तरह है. सिंधु ने कहा था,''यह मेरा उन लोगों को जवाब है जो बार-बार सवाल पूछ रहे थे. मैं सिर्फ अपने रैकेट से जवाब देना चाहती थी. इस जीत के साथ मैं ऐसा करने में सफल रही. पहले विश्व चैंपियनशिप फाइनल के बाद मुझे काफी बुरा लग रहा था. पिछले साल मैं नाराज थी, दुखी थी. मैं भावनाओं से गुजर रही थी, खुद से पूछ रही थी ‘सिंधू तुम यह एक मैच क्यों नहीं जीत पा रही हो’? लेकिन आखिरकार मैंने खुद से अपना स्वाभाविक खेल दिखाने और चिंता नहीं करने को कहा और यह काम कर गया.''
#WATCH: #PVSindhu after becoming the first Indian shuttler to win BWF World Championship: I wish I'll get many more medals for this country. I would like to thank all my fans. It is because of their blessings & love that I am here today. pic.twitter.com/A4mJCvgJ0A
— ANI (@ANI) August 26, 2019
इसके बाद सिंधु केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से मिलने उनके आवास पर भी गई. बता दें कि जब सिंधु ने यह खिताब जीता था तो रिजिजू ने लिखा था,''बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया है. भारत को पीवी सिंधु पर गर्व है. मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई.सरकार ऐसे ही और चैम्पियन बनाने के लिए खिलाड़ियों को हर तरीके की सुविधाएं और सहायता देना जारी रखेगी.''
यह भी देखें
Source: IOCL























