एक्सप्लोरर

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: पीवी सिंधू ने चीनी खिलाड़ी को हराया, लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचीं

पीवी सिंधू अब रविवार को थाईलैंड की 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक इंतानोन और जापान की 2017 की विजेता नोजोमी ओकुहारा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी.

बासेल (स्विट्जरलैंड): ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही सिंधू का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है. वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधू ने वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया. यह मुकाबला 40 मिनट तक चला.

भारतीय खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम में एकतरफा जीत दर्ज की. सिंधु शुरुआत से ही चीनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आईं और उन्होंने 6-2 से बढ़त बना ली. अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधू ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं.

वर्ष 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधू ने ब्रेक के बाद भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया. उन्होंने नेट पर शानदार खेल दिखाया और 18-5 की बढ़त बनाने के बाद 21-7 से गेम जीत लिया.

दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जल्द ही लय में आई और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई.

सिंधू ने मुकाबले में फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15-8 से आगे होने के बाद 21-14 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

पी.वी सिंधू ने किया कमाल, फोर्ब्स की लिस्ट में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: फिन एलन-मिशेल के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी, भारत को विकेट की तलाश
LIVE: फिन एलन-मिशेल के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी, भारत को विकेट की तलाश
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget