एक्सप्लोरर

PV Sindhu की नजरें सैयद मोदी इंटरनेशनल में खिताब का सूखा खत्म करने पर

PV Sindhu: सिंधू 2019 विश्व चैम्पियनशिप के बाद से खिताब नहीं जी सकी है. वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में यह कमी पूरी कर सकती थी लेकिन सेमीफाइनल में सुपनिदा केतेथोंग ने उन्हें तीन गेम में हरा दिया.

PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू इंडिया ओपन सेमीफाइनल में मिली अप्रत्याशित हार से उबरकर मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिये खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेगी. सिंधू 2019 विश्व चैम्पियनशिप के बाद से खिताब नहीं जी सकी है. वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में यह कमी पूरी कर सकती थी लेकिन सेमीफाइनल में सुपनिदा केतेथोंग ने उन्हें तीन गेम में हरा दिया.

पिछले साल स्विस ओपन और विश्व टूर फाइनल्स में उपविजेता रही सिंधू का सामना सैयद मोदी इंटरनेशनल के पहले मैच में हमवतन तानिया हेमंत से होगा. सेमीफाइनल में वह सुपनिदा से खेल सकती है. दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की मिशेले लि भी पदक के प्रबल दावेदारों में से होंगी. वहीं पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोर्डन हार्ट, दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की आइरिस वांग और रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त एवजेनिया कोस्तेस्काया पर भी सभी की नजरें होंगी.

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं जिन्होंने इंडिया ओपन जीता है. वहीं पिछले साल अक्टूबर से लगातार खेल रहे लक्ष्य सेन भी इंडिया ओपन जीतने के बाद इससे बाहर रह सकते हैं. विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत कोरोना संक्रमित होने के कारण इंडिया ओपन नहीं खेल सके थे और सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में होने के कारण यहां भी नहीं खेल सकेंगे.

तीसरी वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत आरटी पीसीआर टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं. वह इंडिया ओपन से पहले ही संक्रमण का शिकार हो गए थे. अश्विनी पोनप्पा और मनु अत्री भी अभी संक्रमण से उबर नहीं सके हैं. शीर्ष दस में शामिल रहे एच एस प्रणय इंडिया ओपन क्वार्टर फाइनल में सेन से हार गए थे. वह यहां उक्रेन के डेनिलो बोस्नियुक के खिलाफ अभियान का आगाज करेंगे. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल का सामना पहले दौर में टेरेसा स्वाबिकोवा से होगा. वह इंडिया ओपन के दूसरे दौर में हार गई थी. 

पुरूष वर्ग में सौरभ और समीर वर्मा ,शुभंकर डे, किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ और प्रियांशु राजावत नजर आयेंगे. महिला वर्गमें आकर्षि कश्यप अपना अच्छा फॉर्म जारी रखना चाहेंगी जो पहले दौर में मुग्धा अग्रे से खेलेंगी. मालविका बंसोड़, अष्मिता चालिहा, ईरा शर्मा पर भी सभी की नजरें होंगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget