एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्सPics: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर राष्ट्रपति, पीएम समेत कई लोगों ने दी पीवी सिंधू को बधाई, देखें जीत की खुशी
Pics: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर राष्ट्रपति, पीएम समेत कई लोगों ने दी पीवी सिंधू को बधाई, देखें जीत की खुशी
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 25 Aug 2019 10:37 PM (IST)
1/10

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा, BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के लिए पीवी सिंधु को बधाई. यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. बैडमिंटन कोर्ट पर आपका जादू, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित करती है और प्रेरित करती है. आपकी सभी भविष्य की लड़ाइयों के लिए विश्व चैंपियन को शुभकामनाएं."
2/10

पीवी सिंधू की जीत पर बधाई देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अपने जापानी समकक्ष नोज़ोमी ओकुहारा को हराने के बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई. आपने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है."
3/10

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए कहा, "बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास बनाया है. उन्होंने महिला एकल में नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराया. भारत को गौरव दिलाने के लिए वर्ल्ड चैंपियन को बधाई."
4/10

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा, "पीवी सिंधू को जापान की नोजोमी ओकुहारा बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 के फाइनल में हराकर इतिहास बनाने और बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बनने के लिए हार्दिक बधाई. आपकी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है."
5/10

साइना नेहवाल ने अपनी साथी खिलाड़ी को बधाई देते हुए लिखा, "पीवी सिंधू शुभकामनाएं, भारत की ओर से पहली बार विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता."
6/10

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया ने भी गोल्ड मेडल जीतने पर पीवी सिंधू को बधाई दी है.
7/10

सभी तस्वीरें getty और pti से ली गई हैं.
8/10

9/10

जी-7 सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने भी पीवी सिंधू को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "प्रतिभा की धनी पीवी सिंधू ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया. BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई. बैडमिंटन के प्रति उनकी लगन और समर्पण प्रेरणादायक है. पीवी सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी."
10/10

ओलम्पिक सिलवर मेडल विजेता सिंधू ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार गोल्ड मेडल जीत लिया. सिंधू ने इस जीत के बाद कहा, "इस बार मैं अपना खास देने के लिए तैयार थी. लेकिन मैंने इस मुकाबले को भी वैसे ही खेला, जैसा कि मैं पिछले मैच में खेली थी. मैंने केवल यही सोचा था कि यह मैच भी मेरे लिए केवल एक मैच की तरह ही है."
Published at : 25 Aug 2019 10:09 PM (IST)
Tags :
PV SindhuSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
स्पोर्ट्स
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
स्पोर्ट्स
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
स्पोर्ट्स
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच


















