एक्सप्लोरर

पीवी सिंधू ने कोरिया सुपर सीरीज का खिताब जीता, फाइनल में जापान की ओकोहारा को हराया

सियोल: बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर नया इतिहास रचा. जापान की नोजोमी ओकुहारा से विश्व चैम्पियनशिप में मिली हार का बदला लेकर सिंधु कोरिया ओपन जीतने वाली पहला भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

महिला एकल वर्ग में एक घंटे 24 मिनट तक चले मैच में सिंधु ने ओकुहारा को 22-20, 11-21, 21-18 से मात देकर जीत हासिल की. सिंधु के लिए हालांकि, यह जीत आसान नहीं थी. इस मैच में आक्रामक नजर आईं ओकुहारा के आगे कई बार सिंधु को घुटनों के बल आते देखा गया.

सिंधु से कद में छोटी लेकिन फुर्ती में आगे ओकुहारा ने भारतीय खिलाड़ी को पछाड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं. कई बार वह उन पर भारी पड़ती नजर आईं, लेकिन सिंधु ने भी इस बार जापानी खिलाड़ी को हराने का फैसला किया था और वह ओकुहारा के खिलाफ किसी भी हालत में अपनी हार को दोहराना नहीं चाहती थीं.

पहले गेम में सिंधु ने ओकुहारा को 22-20 से हराया, वहीं दूसरे गेम में वह ओकुहारा के आगे कमजोर नजर आईं और 11-21 से पिछड़ गईं. तीसरा गेम दोनों के बीच अहम था, क्योंकि यह खिताबी जीत का फैसला करने वाला था.

तीसरे गेम में सिंधु ने अपनी सारी ऊर्जा और ताकत को झोंकते हुए किसी तरह ओकुहारा को पछाड़ने में सफलता हासिल की. इस गेम के दौरान एक समय पर सिंधु मैट पर लगभग थक कर लेट गईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानने की ठानी थी और इसलिए, वह फिर से उठी और उन्होंने तीसरा सेट 21-18 से जीतकर ओकुहारा को मात दी.

उल्लेखनीय है कि इस साल विश्व चैम्पियशिप के फाइनल में ओकुहारा ने सिंधु को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था और भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. अब सिंधु ने अपना बदला पूरा करते हुए न केवल कोरिया ओपन का खिताब जीता, बल्कि ओकुहारा के खिलाफ खेले गए मुकाबलों का आंकड़ा भी 4-4 से बराबर कर लिया. सिंधु का यह दूसरा सुपर सीरीज खिताब है. इससे पहले, उन्होंने स्पेन की कैरोलीना मारिन को मात देकर इंडिया ओपन का खिताब जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget