एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: बेंगलुरु बुल्स से ड्रॉ खेलकर गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जारी रखी जीत

मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. बेंगलुरू ने 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन जल्द ही गुजरात की टीम वापसी करने में कामयाब रही.

अहमदाबाद: प्रो कबड्डी के छठे सीजन के 69वें मैच में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच 30-30 के स्कोर से रोमांचक ड्रॉ हुआ. गुजरात की टीम ने प्रो-कबड्डी लीग में सात मैचों से चले आ रहे अपनी जीत को बरकरार रखा. यह मैच गुजरात के ही द एरेना बाई ट्रांस्टाडिया में खेले गया. गुजरात लीग के इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत में नतीजा नहीं निकल पाया.

गुजरात के लिए मैच में रेड के जरिए सबसे अधिक प्वाइंट सचिन (11) जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक प्वाइंट कप्तान सुनील कुमार (4) ने हासिल किए. बेंगलुरू के लिए रेडर पवन शेरावत ने आठ प्वाइंट्स का योगदान दिया जबकि डिफेंडर संदीप ने तीन प्वाइंट बटोरे.

मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. बेंगलुरू ने 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन जल्द ही गुजरात की टीम वापसी करने में कामयाब रही.

मेजबान टीम के अटैक और डिफेंस ने गजब का सामंजस्य दिखाया और 8-5 की बढ़त बना ली. हालांकि, बेंगलुरू वापसी करने में कामयाब रही. मेहमान टीम ने फॉर्म में चल रहे रेडर सचिन को ऑउट करते हुए 9-9 से बराबरी कर ली.

इसके बाद बेंगलुरू ने दमदार खेल दिखाया. इस बीच मेजबान टीम ऑलआउट भी हुई और बेंगलुरू की बढ़त 16-10 की हो गई. पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 18-12 से बेंगलुरू के पक्ष में रहा.

गुजरात के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही. मेजाबन टीम ने अपने अटैक और डिफेंस को बेहतर करते हुए बेंगलुरु की बढ़त को घटाकर दो प्वाइंट्स कर दिया. मेहमान टीम खुद को ऑलआउट होने से नहीं बचा सकी जिसके कारण गुजरात ने 23-22 की बढ़त बना ली.

बेंगलुरू ने भी हार नहीं मानी. शेरावत ने सफल रेड लगाई और फिर सचिन की रेड को असफल करते हुए मेहमान टीम 26-25 से आगे हो गई. मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले गुजरात ने वापसी की और 28-27 की बढ़त ले ली, लेकिन रोहित गुलिया मैच की अंतिम रेड एक बोनस प्वाइंट प्राप्त किया जिसके कारण मैच ड्रॉ हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget