एक्सप्लोरर

क्रिकेट ही नहीं कबड्डी में भी करोड़पति बन रहे हैं खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है जहां एक टीम के पास अधिकतम 4 करोड़ रूपये हैं. आपको बता दें कि 9 टीमों ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. एक टीम में जहां 18 से लेकर 25 खिलाड़ी हो सकते हैं तो वहीं 4 विदेशी खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल करना होगा.

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 के लिए कल मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें भारत के मोनू गोयत ने इतिहास रच दिया. आपको बता दें कि नीलामी में मोनू गोयत को हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 1.51 करोड़ रूपये में खरीदा. सीजन 6 की नीलामी में मोनू गोयत फिल्हाल सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं. खिलाड़ियों की नीलामी अभी भी जारी है जहां पहले सीजन के मुकाबले इस बार खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा दिया जा रहा है. प्रो कबड्डी लीग में कुल 422 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी.

प्रो कबड्डी लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है जहां एक टीम के पास अधिकतम 4 करोड़ रूपये हैं. आपको बता दें कि 9 टीमों ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. एक टीम में जहां 18 से लेकर 25 खिलाड़ी हो सकते हैं तो वहीं 4 विदेशी खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल करना होगा.

प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन बेस कीमत

कैटेगरी A – INR 20 Lakh

कैटेगरी B – INR 12 Lakh

कैटेगरी C – INR 8 Lakh

कैटेगरी D – INR 5 Lakh

6 खिलाड़ियों को मिला 1 करोड़ से ज्यादा रूपये

आपको बता दें इस सीजन में सबसे महंगा खिलाड़ी अभी तक डेढ़ करोड़ रूपये में बिका है. तो वहीं 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी बोली एक करोड़ से ज्यादा लगी है.पहले सीजन में एक टीम ने अधिकतम 60 लाख रुपए खर्च किए थे. जबकि, इस बार सिर्फ 9 खिलाड़ियों को ही 60 लाख रुपए से ज्यादा मिल गए.

फजल अत्राचली सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

ईरान के फजल अत्राचली सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे. यू मुंबा ने उन पर एक करोड़ रुपए की बोली लगाई. फजल की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी. फजल के करोड़पति ग्रुप के शामिल होने के बाद पांच खिलाड़ी ने उन्‍हें पीछे छोड़ते हुए अच्‍छी कीमत पाई. मोनू और फजल के अलावा राहुल चौधरी को फाइनल बिड मैच के जरिए तेलूगु टाइटन्‍स ने 1.29 करोड़ रुपए, दीपक हुड्डा को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.15 करोड़ रुपए, नितिन तोमर को पुणेरी पल्‍टन ने 1.15 करोड़ रुपए में, रिशांक देवाडिगा को यूपी योद्धा ने फाइनल बिड कार्ड के जरिए 1.11 करोड़ रुपए में खरीदा.

फजल अत्राचली ने कहा कि वह अपने दूसरे घर ‘यू मुंबा’ लौट कर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘यू मुंबा के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है क्योंकि पीकेएल में मेरा सफर वहीं से शुरू हुआ है. मैंने प्रो कबड्डी में सबसे ज्यादा बोली का रिकॉर्ड बनाया है जो वास्तव में एक अविश्वसनीय अनुभूति है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget