एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं प्रियम गर्ग, जिन्हें अंडर-19 वर्ल्डकप की कप्तानी मिली है

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. जबकि ध्रुव चंद जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है.

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. अफ्रीका में भारतीय टीम पांचवी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब चार बार अपने नाम किया है, और इस पांचवी बार इस टूर्नामेंट को जीताने के लिए युवा टीम की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग को सौंपी गई है.

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के चीफ राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में 15 सदस्य टीम का चयन किया गया. इसमे उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. जबकि ध्रुव चंद जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है. ध्रुव पर मैच के दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी रहेगी. हालांकि स्कैव्ड में कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.

कौन हैं प्रियम गर्ग

अंडर-19 विश्वकप टीम की कमान संभालने जा रहे प्रियम गर्ग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. प्रियम ने साल 2018 के सितंबर में विजय हजारे ट्रॉफी में अपने लिस्ट A करियर की शुरुआत की. वहीं उन्होंने 1 नवंबर 2018 को अपना पहला फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेला. उसी साल दिसंबर में प्रियम ने त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक जमाया. प्रियम ने इस साल की शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने टी-20 करियर में डेब्यू किया.

इस साल अगस्त में प्रियम का नाम दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ग्रीन में चुना गया. वहीं अक्टूबर में उन्हें देओधर ट्रॉफी के लिए इंडिया C में शामिल किया गया. इस ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए प्रियम ने 168 रनों की शानदार पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया, और अब प्रियम जनवरी में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम प्रियम गर्ग(कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल(उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्वनोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलकर, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल ये भी पढ़ें BCCI ने किया इस भारतीय क्रिकेटर को दो साल के लिए बैन, बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर किया था फ्रॉड IPL 12: ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन समेत कुल 971 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, 19 दिसंबर को होगी निलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget