एक्सप्लोरर

पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने पृथ्वी

इस सूची में पृथ्वी से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल, जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसकदजा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम मलिक का नाम शामिल है.

राजकोट: वेस्टइंडीज के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट मैच में डेब्यू करने के साथ ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की है. पृथ्वी अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी ने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है.

इस सूची में पृथ्वी से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल, जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसकदजा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम मलिक का नाम शामिल है. अशरफुल ने कोलंबो में 17 साल और 061 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. इसके अलावा हेमिल्टन ने हरारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 साल और 352 दिन की उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाया.

सलीम ने श्रीलंका के खिलाफ कराची में 18 साल और 323 दिन की उम्र में पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था. पृथ्वी ने 18 साल और 329 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाकर स्वयं के लिए इस सूची में स्थान हासिल कर लिया. इसके अलावा उन्होंने सबसे तेजी से पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पृथ्वी ने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले शिखर धवन ने 2013 में मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों में शतक लगाया था, वहीं दूसरे स्थान पर शामिल ड्वेन स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2004 में 93 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था.

केवल यहीं नहीं वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर है. उन्होंने 17 साल और 112 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में मैनचेस्टर में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था. पृथ्वी ने 18 साल और 329 दिन की उम्र में करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया है. दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1979 में दिल्ली में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 साल और 021 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget