एक्सप्लोरर

CWG 2022: साक्षी मलिक के गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में साक्षी मलिक के गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sakshi Malik: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दरअसल, साक्षी मलिक ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए. उसके बाद पिनबॉल से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

पीएम बोले- हमारे एथलीट लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं

गौरतलब है कि पहलवान साक्षी मलिक का यह पहला गोल्ड मेडल है. वह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में सिल्वर मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं, साक्षी मलिक के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हमारे एथलीट लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं. साक्षी मलिक के बेहतरीन खेल से बेहद उत्साहित हूं. कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई. साथ ही पीएम ने लिखा कि वह टैलेंट की पावरहाउस होने के साथ-साथ काफी मेहनती भी हैं.

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने भी ट्वीट कर दी बधाई

वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने भी ट्वीट कर साक्षी मलिक को बधाई दी हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने बेहद मुश्किल चुनौती को पार कर भारतीयों को गौरवान्वित किया है. साथ ही उन्होंने लिखा कि आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं. आप आने वाले दिनों में और बेहतर करें, हार्दिक बधाई!

पहली बार CWG में जीतीं गोल्ड मेडल 

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक का यह पहला गोल्ड मेडल है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में साक्षी मलिक सिल्वर मेडल जीती थी, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार खेल का नजारा पेश कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

ये भी पढ़ें- 

Sakshi Malik Wins Gold: बर्मिंघम में साक्षी मलिक ने जीता सोना, कुश्ती में भारत को मिला दूसरा गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में अंशू मलिक ने भारत को दिलाया पहला मेडल, फाइनल में जीता सिल्वर; गोल्ड से चूकीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget