एक्सप्लोरर

SAvAUS: पैट कमिंस के तूफान के बीच डीन एल्गर ने संभाला मोर्चा

डीन एल्गर और एबी डीविलियर्स की पारियों के बीच पैट कमिंस की घातक गेंदबाज़ी के आगे न्यूलैंड पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 266/8 रन बनाकर मुश्किल स्थिती में फंसती नज़र आ रही है.

नई दिल्ली/केपटाउन: डीन एल्गर और एबी डीविलियर्स की पारियों के बीच पैट कमिंस की घातक गेंदबाज़ी के आगे न्यूलैंड पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 266/8 रन बनाकर मुश्किल स्थिती में फंसती नज़र आ रही है. 220 रनों के स्कोर पर 2 विकेट के बाद पैट कमिंस की आंधी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 46 रनों के भीतर 6 विकेट गंवा दिए. तूफानी गेंदबाज़ी करते हुए कमिंस ने महज़ 64 रन खर्च मेज़बान टीम के 4 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा. हालांकि अब भी डीन एल्गर एक छोर पर खूंटा गाढ़े खड़े हुए हैं और दिन का खेल खत्म होने तक 121 रनों पर नाबाद हैं. एल्गर ने अभी तक अपनी पारी में 253 गेंदें खेलीं हैं और 17 चौकों के अलावा एक छक्का लगया है. एल्गर ने शुरू से एक छोर संभाला और कमिंस के नेतृत्व में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों द्वारा लगातार लिए जा रहे विकेटों के बीच अपना बल्ला ताने रखा. दिन का अंत मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 266 रनों के साथ किया. एल्गर के अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 64 रनों की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की. इससे पहले एडिन मार्कराम छह के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले जोश हाजेलवुड का शिकार हो गए. एल्गर ने हाशिम अमला (31) के साथ मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड पर 92 रन टांग दिए. अमला को भी हाजलेवुड ने आउट किया. शतकीय साझेदारी कर चुकी एल्गर और डिविलियर्स की जोड़ी को कमिंस ने 220 के कुल स्कोर पर तोड़ा. डिविलियर्स को आउट कर उन्होंने अपना पहला विकेट हासिल किया. यहां से कमिंस ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (5) टेम्बा बावुमा (1), क्विंटन डी कॉक (3) को आउट कर मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया. मिशेल मार्श ने वार्नोन फिलेंडर (8) और मिशेल स्टार्क ने केशव महाराज (3) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी. एल्गर के साथ कागिसो रबाडा छह रन बनाकर नाबाद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget