एक्सप्लोरर

Team India's Captaincy: रोहित शर्मा के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताए ये चार नाम

Team India: साल 2022 में सात खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी की है. इनमें से चार खिलाड़ियों के भविष्य में फुल टाउम कप्तान बनने के आसार हैं.

Parthiv Patel on Team India's Next Captain: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी के लिए चार खिलाड़ियों के नाम गिनाए हैं. उन्होंने केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत को राहित शर्मा की जगह लेने के दावेदारों में शामिल किया है. यहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी लिस्ट में शामिल किया है. पार्थिव पटेल का कहना है कि बुमराह में वह सब योग्यताएं हैं जो एक कप्तान में होनी चाहिए.

पार्थिव पटेल कहते हैं, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के बाद भविष्य में भारत की फुल टाइम कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और केएल राहुल दावेदार होंगे. हार्दिक कप्तान के तौर पर आईपीएल जीत चुके हैं. दबाव की स्थिति में भी शांत बने रहना उनकी सबसे बड़ी खासियत है. वहीं ऋषभ पंत और केएल राहुल भी कई मुकाबलों में कप्तानी करते देखे जा चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी कप्तान के तौर पर अनुभव के साथ बेहतर होते नजर आएंगे.'

पार्थिव पटेल जसप्रीत बुमराह को भी कप्तानी का दावेदार मानते हैं. वह कहते हैं, 'बुमराह ने मेरी कप्तानी में गुजरात के लिए डेब्यू किया था. मुझे पता है वह कैसे विकेट चटकाने के लिए बल्लेबाज को अपने सेटअप में फंसाते हैं. इससे पता चलता है कि वह मैदान पर फैसले लेने में कितने सटीक हैं. हालांकि उनकी कप्तानी में भारत को टेस्ट में हार मिली थी लेकिन उनके पास भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनने की पर्याप्त योग्यता है.'

एक साल में सात कप्तान
विराट कोहली द्वारा टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में यह जिम्मेदारी फिलहाल रोहित शर्मा के हाथ में है. वह एक शानदार कप्तान भी साबित हो रहे हैं. इस एक साल में भारतीय टीम ने 5 अन्य कप्तान भी आजमाए हैं. इनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. सभी ने बतौर कप्तान अपनी-अपनी योग्यताएं साबित भी की हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के बाद भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए भारत के पास अच्छी संख्या में दावेदार मौजूद होंगे.

यह भी पढ़ें...

Ballon d'Or: 17 साल में पहली बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड का नॉमिनेशन चूके लियोनल मेसी, अब इनमें से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lionel Messi Cry: वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
FIFA World Cup Awards Winners List: गोल्डन बॉल से लेकर सिल्वर बूट, देखें फीफा विश्व कप के सभी अवार्ड्स विजेताओं की लिस्ट
गोल्डन बॉल से लेकर सिल्वर बूट, देखें फीफा विश्व कप के सभी अवार्ड्स विजेताओं की लिस्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget