एक्सप्लोरर

PAKvsWXI: सीरीज़ जीत के साथ पाकिस्तान ने मनाया क्रिकेट की वापसी का जश्न

PAKvsWXI: सीरीज़ जीत के साथ पाकिस्तान ने मनाया क्रिकेट की वापसी का जश्नसौजन्य: Twitter(PCB)
लाहौर: अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में विश्व एकादश को 33 रनों से हरा दिया. इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए लंबे अरसे बाद घर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया है. बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पाकिस्तान ने अहमद शहजाद की 55 गेंदों में 89 और बाबर आजम की 31 गेंदों में 49 रनों की तूफानी पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. विश्व एकादश पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी. विश्व एकादश के लिए डेविड मिलर और थिसारा परेरा ने 32-32 रनों का योगदान दिया. चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 15 के कुल स्कोर पर उस्मान खान की गेंद पर बोल्ड हो गए. टीम के 15 रनों में से 14 रन अकेले इकबाल के थे जो उन्होंने 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से बनाए थे. इकबाल के जाने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े बेन कटिंग पांच रनों का योगदान देकर 41 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए. इसी स्कोर पर अमला की 12 गेंदों में चार चौकों की मदद से खेली गई 21 रनों की पारी का अंत रन आउट के तौर पर हुआ. फाफ डु प्लेसिस (13) और जॉर्ज बेले (3) भी 67 के कुल स्कोर तक आउट हो गए थे. पांच विकेट खो चुकी विश्व एकादश संकट में थी. यहां मिलर और परेरा ने टीम को संभालने की कोशिश की और स्कोर 112 तक पहुंचा दिया. खतरनाक दिख रही इस जोड़ी को रूमान रईस ने आजम के हाथों परेरा को कैच करा कर तोड़ा. परेरा के जाने के बाद मिलर भी ज्यादा देर नहीं टिके और 137 के कुल स्कोर पर हसन अली का शिकार हो गए. अंत में डैरेन सैमी (नाबाद 24) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. इससे पहले, विश्व एकादश के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीत कर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. फखर जमन (27) और शहजाद ने टीम को आक्रामक शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. फखर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए. शहजाद ने सैमी की गेंद पर सीधा शॉट खेला जिस पर गेंद सैमी के हाथ से टकरा के विकेटों पर जा लगी और बाहर खड़े हुए फखर आउट हो गए. इसके बाद शहजाद ने आजम के साथ मिलकर रन बटोरे और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की. शहजाद भी रन आउट हुए. आठ चौके और तीन छक्के मारने वाले शहजाद 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 163 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर परेरा ने आजम को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget