एक्सप्लोरर

भारतीय लड़की से निकाह कर सकते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली, जानिए कौन है लड़की

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो भारतीय लड़की शामिया आरजू से निकाह पढ़ने वाले हैं. आइए जानते हैं कौन हैं शामिया आरजू ?

नई दिल्ली:  प्यार करने वालों के लिए कोई सरहद नहीं हुआ करती है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य स्तर पर बेशक रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही हो लेकिन दोनों मुल्कों में मोहब्बत करने वालों के बीच प्यार का सिलसिला भी जारी है. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तरह अब जल्द ही भारतीय मूल की लड़की से तेज गेंदबाज हसन अली भी शादी कर सकते हैं. पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं.

हालांकि हसन अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी और भारत की लड़की शामिया आरजू की शादी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है और जब भी ऐसा होगा इस बात का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. अली ने ट्वीट किया, "मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी शादी भी तक तय नहीं हुई है. हमारे परिवार अभी सिर्फ मिले हैं और इस पर बात कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो जल्दी औपचारिक ऐलान किया जाएगा."

पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं. अखबार ने बताया है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं. अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से 'हां' हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे.

कौन है वह लड़की जिससे हसन अली की हो सकती है शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है. जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लड़की का नाम शामिया आरजू है. इनका संबंध हरियाणा से है और यह दोनों दुबई में एक करीबी दोस्त के यहां मिले थे. इस रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों का निकाह 20 अगस्त को दुबई में होगा. शामिया ने मानव रचना यूनीवर्सिटी से एरोनॉटिकल में बीटेक किया हुआ है. अखबार ने बताया कि शामिया ने इंग्लैंड से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वह दुबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं. उनके पिता लियाकत अली पंचायत ऑफीसर और ब्लॉक डेवलपमेंट के पद पर रह चुके हैं.

कौन हैं हसन अली

हसन अली पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हैं. हसन अली फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. विश्व कप के दौरान उन्हें चार मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वो महज दो विकेट ही ले सके. अगस्त 2016 में हसन अली को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने को मौका मिला था, इसके बाद 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के कारण हसन अली को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर का खिताब भी दिया गया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 53 वनडे मैच खेला है. इन 53 मैचों में हसन अली ने 82 विकेट झटके हैं. उनका वनडे में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट है. वहीं उन्होंने 9 टेस्ट मैच भी खेले हैं जिसमें 31 विकेट लिए हैं.

हसन से पहले शोएब मलिक, जहीर अब्बास और मोहसिन खान भारतीय लड़कियों से शादी कर चुके हैं. शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है, जबकि जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से शादी की थी. वहीं मोहसिन खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
EXCLUSIVE: कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अब गोल्ड है लक्ष्य; ABP से बोले लवप्रीत सिंह
कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अब गोल्ड है लक्ष्य; ABP से बोले लवप्रीत सिंह
रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे अगरकर, अब खुद की नौकरी खतरे में
रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे अगरकर, अब खुद की नौकरी खतरे में

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget