एक्सप्लोरर

सर एवर्टन वीक्स के लगातार पांच पारियों में शतक जड़ने के कारनामे के करीब सिर्फ ये भारतीय बल्लेबाज ही पहुंच पाया

वीक्स ने 48 टेस्ट मैचों में 58.61 की औसत से 4455 रन बनाये जिसमें 15 शतक शामिल हैं. वीक्स ने तब ऑस्ट्रेलिया के जैक फिंगलटन (1936 में) और दक्षिण अफ्रीका के एलन मेलविले (1939 से 1947) के लगातार चार पारियों में शतक जड़ने के रिकार्ड को तोड़ा था.

विश्व क्रिकेट में पिछले 70 वर्षों में विव रिचर्ड्स से लेकर सचिन तेंदुलकर तक कई महान बल्लेबाज देखे लेकिन वह भारत के राहुल द्रविड़ थे जो कि सर एवर्टन वीक्स के लगातार पांच पारियों में शतक जड़ने के कारनामे की बराबरी करने के करीब पहुंचे थे. क्लाइड वाल्कॉट और फ्रैंक वारेल के साथ वेस्टइंडीज की मशहूर ‘डब्ल्यू तिकड़ी’ के सदस्य वीक्स का बुधवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार पारियों में सर्वाधिक पांच शतक लगाने का विश्व रिकार्ड है जो पिछले 70 से अधिक वर्षों से अछूता है.

वीक्स ने 48 टेस्ट मैचों में 58.61 की औसत से 4455 रन बनाये जिसमें 15 शतक शामिल हैं. उन्होंने इस बीच मार्च 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में चौथे टेस्ट मैच में 141 रन बनाये ओर उसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आयी तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में लगातार चार पारियों में 128, 194, 162 और 101 रन बनाये. वह छठवीं पारी में शतक जमाने के करीब थे लेकिन चेन्नई में खेले गये मैच में 90 रन पर रन आउट हो गये थे.

वीक्स ने तब ऑस्ट्रेलिया के जैक फिंगलटन (1936 में) और दक्षिण अफ्रीका के एलन मेलविले (1939 से 1947) के लगातार चार पारियों में शतक जड़ने के रिकार्ड को तोड़ा था. वीक्स ने बल्लेबाजों के सामने एक चुनौती पेश कर दी थी जिसके करीब पिछले 70 वर्षों में भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल द्रविड़ ही पहुंच पाये हैं.

द्रविड़ ने 2002 के इंग्लैंड दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 100.33 की औसत से 602 रन बनाये. इस बीच उन्होंने लगातार तीन पारियों में शतक जमाये. द्रविड़ ने अगस्त सितंबर में खेली गयी इस श्रृंखला में नाटिंघम में 115, लीड्स में 148 और ओवल में 217 रन की उत्कृष्ट पारियां खेली.

इसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये भारत दौरे पर आयी तो द्रविड़ ने मुंबई में खेले गये पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 100 रन बनाये और इस तरह से लगातार चार पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने.

द्रविड़ के पास 17 अक्टूबर से चेन्नई में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में वीक्स की बराबरी करने का मौका था लेकिन वह पहली पारी में केवल 11 रन बनाकर जर्मेन लॉसन की बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड हो गये थे. वह हालांकि 1948 के बाद अकेले बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार पारियों में शतक लगाये.

इस बीच कई बल्लेबाजों ने लगातार तीन पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया. कुमार संगकारा ने तीन जबकि सुनील गावस्कर, अरविंद डिसिल्वा और डेविड वार्नर ने दो – दो अवसरों पर लगातार तीन पारियों में सैकड़े ठोके लेकिन कोई भी इस क्रम को आगे नहीं बढ़ा पाया.

भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली 2017 में द्रविड की बराबरी के करीब पहुंचे थे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में नाबाद 104, नागपुर में 213 और दिल्ली में पहली पारी में 243 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में वह 50 रन पर आउट हो गये थे.

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में 185 और एडिलेड में 162 रन बनाये. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में पहली पारी में 143 रन की पारी खेली लेकिन कोहली की तरह दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गये थे.

जहां तक वीक्स का सवाल है तो उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को हमेशा अपने निशाने पर रखा था. उन्होंने भारत के खिलाफ दस टेस्ट मैचों में 106.78 की औसत से 1495 रन बनाये जिसमें सात शतक शामिल हैं. वीक्स ने अपना सर्वोच्च स्कोर 207 रन भी भारत के खिलाफ 1953 में पोर्ट स्पेन में बनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget