एक्सप्लोरर

On This Day: सचिन ने रचा था एक कीर्तिमान, जो अब भी अकेले उनके नाम है, उसके करीब भी कोई नहीं है

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट में गुजारा हर पल इतिहास दर्ज करता रहा है. हर पारी नए रिकॉर्ड की इबारत लिखता रहा है, लेकिन एक पारी ऐसी है जिसकी मिसाल क्रिकेट के इतिहास में नहीं मिलती. उस कीर्तिमान को सचिन ने आज ही के दिन रचा था. वो रिकॉर्ड था शतकों का शतक.

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट में गुजारा हर पल इतिहास दर्ज करता रहा है. हर पारी नए रिकॉर्ड की इबारत लिखता रहा है, लेकिन एक पारी ऐसी है जिसकी मिसाल क्रिकेट के इतिहास में नहीं मिलती. उस कीर्तिमान को सचिन ने आज ही के दिन रचा था. वो रिकॉर्ड था शतकों का शतक.

16 मार्च 2012 को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए वनडे मुकाबले में जैसे ही सचिन का शतक पूरा हुआ, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड हमेशा के लिए दर्ज हो गया, जिसके करीब अभी कोई नहीं है. यह पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरा किया हो.

12 मैचों का लंबा इंतजार

हालांकि, सचिन के लिए इस कीर्तिमान तक पहुंचना आसान नहीं रहा. सचिन के लिए यह शतक इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि 100वें शतक तक पहुंचने के लिए उन्हें 12 मैचों का लंबा इंतजार करना पड़ा. वे 90 रनों के करीब पहुंचकर भी आउट हो गए. आखिरकार उनका यह इंतजार बांग्लादेश खिलाफ खत्म हुआ.

सचिन को 100 शतक पूरा करने के लिए 1 साल से भी अधिक समय का लगा. इस दौरान उन्होंने कई सीरीज में बल्लेबाजी की लेकिन उन्हें हर बार मायूसी हाथ लगती रही. हैरानी की बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ सचिन का यह पहला शतक भी था.

इस शतक के साथ ही सचिन के रिकॉर्ड बुक में एक नया अध्याय भी जुड़ गया. सचिन आईसीसी के द्वारा मान्यता प्राप्त सभी देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने.

शतक के बावजूद इस मैच में टीम को मिली हार

सचिन के इस ऐतिहासिक शतक के बावजूद इस मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारत ने सचिन के शतक के बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 289 रन बनाए. सचिन ने 147 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था.

अपने घर में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने ऑलराउंड प्रर्दशन करते हुए 4 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया.

सचिन के रिकॉर्ड

सचिन अपने करियर में कुल मिलाकर 664 मैच खेले हैं. जिसमें 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे और एक टी-20 मैच शामिल है. टेस्ट में सचिन ने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए जिसमें 51 शतक और 68 अर्द्धशतक शामिल है. टेस्ट क्रिकेट में सचिन का सार्वधिक स्कोर नाबाद 248 रनों का है.

वहीं वनडे में सचिन ने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए. वनडे में सचिन के नाम 49 शतक और 96 अर्द्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा सचिन ने वनडे में एक दोहरा शतक भी लगाया है. एक टी-20 मैच में सचिन के नाम सिर्फ 10 रन हैं.

दिलचस्प बात ये है कि सचिन ने वनडे में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत पाकिस्तान से की है और साल 2012 से पाकिस्तान के खिलाफ ही अंत किया. इसके ठीक एक साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलकर क्रिकेट का यह जादूगर हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget