एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: आज भारत को मिल सकता है 'गोल्ड', शूटिंग के अलावा इस खेल में है मेडल की उम्मीद 

India At Paris Olympics 2024: आज यानी 28 जुलाई को भारत को दो मेडल मिल सकते हैं. यह दोनों मेडल गोल्ड भी हो सकते हैं. शूटिंग के अलावा तीरंदाजी में भी गोल्ड की उम्मीद है.

India At Paris Olympics 2024 28th July Schedule: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 की 26 जुलाई, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर शुरुआत हुई थी. भारत ने वैसे तो 25 जुलाई को ही अपने अभियान की शुरुआत कर दी थी. अब आज यानी 28 जुलाई, रविवार को भारत की झोली में एक नहीं बल्कि दो मेडल आ सकते हैं. पहला मेडल तो शूटिंग में मिल सकता है. इसके अलावा तीरंदाजी में भी भारत के हाथ मेडल लग सकता है. शूटिंग में मनु भाकर पहला मेडल ला सकती हैं. 

बता दें कि भारत ने शूटिंग में आखिरी बार 2012 में मेडल जीता था. वहीं अगर आज मनु भाकर मेडल जीत जाती हैं, तो वह शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बन सकती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह गोल्ड पर निशाना लगा पाती हैं या नहीं. मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में उतरेंगी.

इसके अलावा अंकिता भक्त, दीपिका कुमारी और भजन कौर की महिला तीरंदाजी की टीम ने गुरुवार को रैंकिंग राउंड में चौथे स्थान पर समाप्त किया था और शाम 5:45 बजे क्वार्टर फाइनल में मेजबान फ्रांस या नीदरलैंड से भिड़ेगी. फिर अगर यहां से अगर टीम सेमीफाइनल हार जाती है तो रात में 8:18 बजे ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी. अगर सेमीफाइन जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर लेती है तो रात 8:41 बजे पर गोल्ड मेडल का मैच खेलेगी. 

ओलंपिक में 28 जुलाई को ऐसा है भारत का पूरा शेड्यूल

तीरंदाजी

महिला टीम क्वार्टर फाइनल - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 5:45 बजे

महिला टीम सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - शाम 7:17 बजे

महिला टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:18 बजे

महिला टीम गोल्ड मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर - रात 8:41 बजे. 

शूटिंग

महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - इलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल - दोपहर 12:45 बजे

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन - संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता - दोपहर 2:45 बजे

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल - मनु भाकर - दोपहर 3:30 बजे. 

रोइंग

पुरुष एकल स्कल्स रेपेचेज 2 - बलराज पंवार - दोपहर 1:18 बजे, 

बॉक्सिंग

महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 32 - निकहत जरीन बनाम वो मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र  - दोपहर 3:50 बजे

बैडमिंटन

वुमेंस सिंगल ग्रुप - पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक - दोपहर 12:50 बजे

मेंस सिंगल ग्रुप - एचएस प्रणॉय बनाम फैबियन रोथ - रात 8:00 बजे.

टेबल टेनिस

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग - दोपहर 2:15 बजे

मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - शरत कमल बनाम डेनी कोज़ुल - दोपहर 3:00 बजे

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 - मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से - शाम 4:30 बजे. 

टेनिस

मेंस डबल्स का पहला राउंड - रोहन बोपन्ना/एन श्रीराम बालाजी बनाम गेल मोनफिल्स/एडौर्ड रोजर-वासेलिन - दोपहर 3:30 बजे

मेंस सिंगल पहला राउंड - सुमित नागल बनाम कोरेंटिन मौटेट - दोपहर 3:30 बजे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SL: सूर्या-गंभीर की जोड़ी ने जीत से किया आगाज, पहले टी20 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget