एक्सप्लोरर

एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता, 'टीम इंडिया में वापसी के लिए IPL में करना होगा परफॉर्म'

सेलेक्शन पैनल एमएस धोनी के भविष्य को लेकर ये साफ कर चुका है कि अगर धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तभी उनकी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी हो सकती है.

नई दिल्ली: नेशनल सेलेक्शन कमेटी में सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के शामिल होने के बात भी धोनी के भविष्य को लेकर ये साफ नहीं हो पाया है कि वो टीम इंडिया में वापसी करेंगे या नहीं. बीसीसीआई के एक टॉप ऑफिशियल ने कहा है कि धोनी को किसी भी हालत में आईपीएल में प्रदर्शन करना होगा तभी वो टी20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे.

सुनील जोशी की अगुवाई वाली सेलेक्शन पैनल पहली बार अहमदाबाद में मिली. ऐसे में पैनल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया. वनडे सीरीज की शुरूआत 12 मार्च से होने जा रही है. टीम में हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की वापसी हो रही है.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में वो मार्च 29 को आईपीएल में चेन्नई और मुंबई के मैच में वापसी करेंगे.

बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, सेलेक्शन पैनल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए धोनी के बारे में नहीं सोचा. उनकी वापसी को लेकर नॉर्मल बात हुई. अगर वो आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर कुछ सोचा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर- नवंबर से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाना है. ऐसे में टीम में धोनी की वापसी को लेकर अभी से ही बाते होने लगी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया के कोच ने बताया पूरा सच
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया के कोच ने बताया पूरा सच
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget