एक्सप्लोरर

RCB vs KXIP: पंजाब को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले निकोलस पूरन ने क्रिस गेल को लेकर कही ये बड़ी बात

आईपीएल 2020 के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. पंजाब के लिए क्रिस गेल ने पांच छक्कों की मदद से 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

RCB vs KXIP: आईपीएल 2020 के 31वें मुकाबले में शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. पंजाब को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर निकोलस पूरन ने जीत दिलाई. हालांकि, पंजाब की जीत में विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल का अहम योगदान रहा. इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे गेल ने 45 गेंदो में पांच छक्कों की मदद से 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. मैच के बाद पूरन ने गेल को लेकर बड़ा बयान दिया.

पूरन ने पंजाब की जीत के बाद साथी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल से बातचीत में कहा कि क्रिस गेल ने धीमी शुरुआत की थी. ये स्वीकार्य भी है, क्योंकि वह काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट खेल रहे थे. उसने एक बार फिर दिखा दिया कि वह टी20 क्रिकेट का महानतम बल्लेबाज़ है. उसे रन बनाते हुए देखना बेहद शानदार था.

पूरन ने आगे कहा कि मेरे लिए गेल टी20 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी हैं. जब तक वह बल्लेबाज़ी कर रहे होते हैं, तो आपको विश्वास रहता है कि आप मैच जीत सकते हो. जब वह क्रीज पर होता है तो टीम का माहौल अलग ही होता है. हम बतौर बल्लेबाज उस जैसे खिलाड़ी को क्रीज पर देखना चाहेंगे.

गौरतलब है कि क्रिस गेल ओपनर बल्लेबाज़ हैं, लेकिन इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने उन्हें तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा. इस पर गेल ने कहा कि टीम ने मुझसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को कहा. मेरे लिए यह मुद्दा नहीं है. हमारी सलामी जोड़ी पूरे टर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और हम उससे छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे. मुझे जो काम दिया गया था, मैंने उसे पूरा किया.

इस मैच में पंजाब ने बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में पंजाब की यह दूसरी जीत है. वहीं बैंगलोर की यह तीसरी हार है. बैंगलोर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर लिया. निकोलस पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को इस सीज़न में दूसरी जीत दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Morocco World Cup Highlights: एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget