एक्सप्लोरर

पत्नी पर किए गए पर्सनल कमेंट से आपा खो बैठे वॉर्नर, कहा- 'मर्द हो मेरी आंखों में आखें डालकर कहो'

ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे.

नई दिल्ली/डरबन: ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे. वार्नर और डीकॉक डरबन में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार) चाय के विश्राम के दौरान ड्रेसिंग रूम के करीब आपस में भिड़ गये थे जो कि सीसीटीवी कैमरे में आ गया था. आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये वार्नर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक जोड़ दिए गए जबकि डीकॉक पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. वार्नर ने माना कि रविवार को ड्रेसिंग रूम जाते समय वह डीकॉक की टिप्पणी पर अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके. उन्होंने कहा कि मुझे विपक्षी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की टिप्पणी से कोई परेशानी नहीं है लेकिन डीकॉक की छींटाकशी ने हद पार कर दी. वार्नर ने कहा, ‘‘मैंने फुटेज देखा और उसमें मैं जैसा दिख रहा हूं मुझे उस पर खेद है लेकिन मैं ऐसा ही हूं. मैंने भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और इस पर माफी भी मांगी.’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘उसने मेरी पत्नी के बारे में जो कमेंट किया वे बेहद गंदा और घिनौना था. मेरी पत्नी ही नहीं किसी भी महिला के नज़रिये से भी वो बहुत खराब था.’’ ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ने कहा, ‘‘लेकिन मैं हमेशा अपने परिवार के लिए खड़ा रहूंगा.’’ इतना ही नहीं वॉर्नर ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘‘आखिर में हम सब मर्द हैं, और अगर आपको मुझसे कुछ कहना है तो खुलकर मेरी आंखों में आखें डालकर कहो, इस तरह नहीं.’’ दरअसल इस पूरे घटनाक्रम में पहले एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वॉर्नर, डीकॉक पर बुरी तरह से गुस्सा करते नज़र आ रहे थे. लेकिन अब वेबसाइट क्रिकेइंफो ने इस घटना का एक और वीडियो शेयर किया. जिसमें दोनों खिलाड़ी जाते हुए दिख रहे हैं और डी कॉक पहले वॉर्नर को पीछे से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं. जिसके बाद वॉर्नर तुरंत पीछे पलटे और उन्होंने डी कॉक को जवाब दिया. जिसके बाद कप्तान स्मिथ और साथी खिलाड़ियों ने वॉर्नर को वहां से अलग कर दिया. क्रिकइंफो के द्वारा जारी किए गए इस वीडियो के ऑडियो में भी यही कहा जा रहा है कि डीकॉक ने वॉर्नर की पत्नी कैंडिस के बारे में कुछ पर्सनल कमेंट किया. जिसके बाद वॉर्नर खुद पर काबू नहीं रख सके. इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बातचीत नहीं की है और वार्नर ने कहा कि वह जल्द ही डीकॉक से बात करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है, मैं अगले दो दिनों, या मैच, या फिर श्रृंखला के बाद उनसे बात करूंगा.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget