एक्सप्लोरर

पेंग शुआई के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं Naomi Osaka, कहा- आवाज दबाना किसी भी कीमत पर सही नहीं

Naomi Osaka: नाओमी ओसाका ने कहा कि वह साथी खिलाड़ी पेंग शुआई के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं जो चीन में एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद गायब हैं.

Naomi Osaka on Peng Shuai: टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि वह साथी खिलाड़ी पेंग शुआई के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं जो चीन में एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद गायब हैं. जापान की दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और पूछा कि पेंग शुआई कहां हैं?

पेंग शुआई कहां हैं? हैशटैग के साथ ओसाका ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि आपकी नजरें खबरों पर हैं या नहीं लेकिन हाल में मुझे एक साथी खिलाड़ी के बारे सूचित किया गया जो अपने यौन उत्पीड़न का खुलासा करने के कुछ देर बाद गायब हो गई. आवाज को दबाना किसी भी कीमत पर सही नहीं है.’

पेंग शुआई के लिए नाओमी का संदेश 

सितंबर में अमेरिकी ओपन में खिताब की रक्षा के अभियान का अंत तीसरे दौर में हार के साथ होने के बाद से टूर स्तर की प्रतियोगिताओं में नहीं खेलने वाली 24 साल की ओसाका ने उम्मीद जताई कि पेंग और उनका परिवार ‘सुरक्षित और ठीक’ होगा. ओसाका ने लिखा, ‘मौजूदा स्थिति को लेकर मैं स्तब्ध हूं. मैं उसके लिए प्यार और आशा की किरण भेज रही हूं.'

दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सहित अन्य शीर्ष खिलाड़ी और महिला तथा पुरुष पेशेवर टेनिस टूर के आयोजक डब्ल्यूटीए और एटीपी से दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं. पेंग ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट में लिखा था कि एक पूर्व उप प्रधानमंत्री ने लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया. 

चीन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेइबो में पेंग के पुष्ट अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया है और चीन की पूरी तरह से सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया ने इस मुद्दे पर सभी तरह की खबरों को दबा दिया है. पैंतीस साल की पेंग ने लिखा था कि पूर्व उप प्रधानमंत्री और सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के सदस्य झेंग गाओली ने तीन साल पहले टेनिस के दौर के बाद लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया. इस घटना के दौरान झेंग की पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी. पेंग ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि सात साल पहले भी उन दोनों के बीच यौन संबंध बने थे. 

ये भी पढ़ें- T20I Rankings: KL Rahul को ICC की टी20 रैंकिंग में नुकसान, इस स्थान पर हैं Kohli

Smriti Mandhana ने Australia में मचाई तबाही, 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से जड़े रन, बनाए ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, मेडल के दावेदार खिलाड़ी को किया गया बाहर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, मेडल के दावेदार खिलाड़ी को किया गया बाहर

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget