एक्सप्लोरर

IPL 2020: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई Points Table में भी टॉप पर, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम आईपीएल अंकतालिका में भी शीर्ष पर है. मुंबई को आईपीएल के इस सत्र में आठ मैचों में जीत मिली है जबकि उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

लगातार तीसरे साल मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुकाबले में पांच विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल 2020 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम आईपीएल अंकतालिका में भी शीर्ष पर है. मुंबई को आईपीएल के इस सत्र में आठ मैचों में जीत मिली है जबकि उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

बैंगलोर की टीम दूसरे नंबर पर

दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है. तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स  की टीम है. दोनों टीमों ने सात-सात मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर बैंगलोर दूसरे नंबर पर है. केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब की टीम आईपीएल अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. इस सीजन में छह मुकाबला हारने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 5वें नंबर है. छठे नंबर पर पांच मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स और सातवें नंबर चार मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद है. चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है.

युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पूरे किए 400 रन

अपना पहला आईपीएल खेल रहे 20 साल के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस सत्र में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने कल शानदार 74 रनों की पारी खेली. इस आईपीएल में वह चार अर्धशतक की बदौलत 417 रन बना चुके हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं. 595 रन बना चुके केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

आईपीएल में दो शतक जड़ने वाले शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में अब तक दो शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 471 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविडन वार्नर हैं जिन्होंने 436 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 424 रन बनाए हैं, चौथे पायदान पर हैं.

पर्पल कैप के लिए रबाडा-बुमराह में टक्कर

पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा 23 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने 12 मैच में 20 विकेट हासिल किए हैं. तीसरे पायदान किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. चौथे नंबर आरसीबी के स्पिनर यजुवेंद्र चहल हैं जो कि टूर्नामेंट में अब तक 18 विकेट ले चुके हैं. पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान हैं जिन्होंने जिन्होंने 12 मैचों में 17 विकेट झटके हैं.

IPL 2020 CSK vs KKR: ऐसी हो सकती है चेन्नई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: रिंकू सिंह ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 10
LIVE: रिंकू सिंह ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 10
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget