एक्सप्लोरर

भारत को मिला धोनी का रिप्लेसमेंट, तीनों फॉर्मेट में पंत को बेहतर बनाना चाहते हैं चीफ सलेक्टर

पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर चाहते हैं कि आगामी दिनों में पंत को धोनी के नक्शेकदमों पर चलने के लिये ज्यादा से ज्यादा मौके दिये जायें. अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भी है. शायद इसी को ध्यान में रखकर कल टीम इंडिया का एलान किया गया है.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौर के लिए कल टीम इंडिया का एलान हो गया. सलेक्टर्स ने टेस्ट, वनडे और टी-20 यानी तीनों फॉर्मेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी है. इससे साफ जाहिर होता है कि अब सलेक्टर्स ने भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट तलाश कर लिया है. मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने टीम के एलान के दौरान कहा भी कि अब हम ऋषभ पंत को बेहतर बनाना चाहते हैं.

पंत जैसे खिलाड़ियों के कौशल को निखारना चाहते हैं- प्रसाद

धोनी की संन्यास की खबरों के बीच एमएसके प्रसाद के कल दिए बयान से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने पूरी तरह से पंत को टीम के भविष्य का हिस्सा बना लिया है. कल प्रसाद ने कहा, "धोनी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हमने विश्व कप तक एक रोडमैन तैयार किया था और हमारी आगे की योजनाएं भी तैयार है. हम फिलहाल पंत जैसे खिलाड़ियों के कौशल को निखारना चाहते हैं. पंत ने कुछ भी गलत नहीं किया जिसके कारण हम उन्हें टीम में शामिल न करें."

धोनी जैसा महान खिलाड़ी जानता है, कब संन्यास लिया जाए- प्रसाद

पूर्व कप्तान धोनी ने संन्यास की अटकलबाजियों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं की, लेकिन उन्होंने अगले दो महीनों के लिये खुद को अनुपलब्ध कर दिया. क्योंकि वह प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट की सेवा करना चाहते हैं. धोनी की भविष्य की योजनाओं का खुलासा किये बिना प्रसाद ने कहा कि उनके जैसा महान खिलाड़ी जानता है कि कब संन्यास लिया जाए.

प्रसाद ने कहा, ‘‘संन्यास लेना पूरी तरह से निजी फैसला है. धोनी जैसा महान क्रिकेटर जानता है कि कब संन्यास लिया जाये. भविष्य में क्या किया जायेगा, यह चयन समिति के हाथों में है. मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर ज्यादा कुछ चर्चा करने की जरूरत है. पहली बात, वह उपलब्ध नहीं है. दूसरी, हमने पहले ही युवाओं को तैयार करना शुरू कर दिया था. ’’

सेलेक्टर्स ने शुरू की टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां!

पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर चाहते हैं कि आगामी दिनों में पंत को धोनी के नक्शेकदमों पर चलने के लिये ज्यादा से ज्यादा मौके दिये जायें. अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भी है. शायद इसी को ध्यान में रखकर कल टीम इंडिया का एलान किया गया है. प्रसाद ने कहा, ‘‘धोनी श्रृंखला के लिये अनुपलब्ध हैं. हमने विश्व कप तक एक निश्चित खाका तैयार किया था और योजनायें बनायी थीं. विश्व कप के बाद हमने कुछ और रणनीतियां बनायी हैं और हमने ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके देने के बारे में सोचा था कि देखेंगे कि वह कैसे तैयार होता है. इस समय हमारी योजना यही है और हमने इसके बारे में उससे (धोनी से) भी बात की थी. ’’

पंत पहले ही टेस्ट में पहली पंसद हैं और अब धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बन गयी है तो वह सभी तीनों प्रारूपों में पहली पसंद बन गए हैं. प्रसाद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी पंत की 32 रनों की की पारी की प्रशंसा की. प्रसाद ने कहा, ‘‘वह बहुत बढ़िया खेले. विशेषकर उस परिस्थिति में, उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. ’’ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं.

T20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए चुनी गई युवा टीम इंडिया

वेस्टइंडीज दौरा- 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, बिना धोनी विराट संभालेंगे टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget