एक्सप्लोरर
धोनी आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे: विराट कोहली
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 06 Jan 2017 11:06 AM (IST)
1/11

मोहम्मद कैफ़ ने लिखा, "आपने 9 साल तक टीम का नेतृत्व किया और बढ़िया नतीजे दिए. भारत आपको कप्तान के रूप में पाकर ख़ुश है."
2/11

मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कहा, "सभी बातों को ध्यान में रख कर देखें तो उन्होंने सही फ़ैसला लिया है. बीते कुछ सालों में यह कोहली की टीम बन चुकी है. इस फ़ैसले के बारे में एक अच्छी बात ये है कि अभी भी धोनी का कोई सानी नहीं. हालांकि मैं जानना चाहता हूं कि इस फ़ैसले के लिए किसकी राय ली गई थी. मुझे किसी पर शक़ नहीं."
3/11

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लिखा, "धोनी आप भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं. आपने टीम को नई उंचाईयों तक पहुंचाया और आप देश में कइयों के लिए प्रेरणा बने."
4/11

कप्तान धोनी के साथी और स्टार बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने लिखा, 'भारत का वो सबसे सफल कप्तान जिसने अपनी सोच को हकीकत में तब्दील किया, जिन्होंने कई लोगों को सपने देखने और उन्हें हकीकत में तब्दील करने के लिए प्रेरित किया. आपको सलाम'
5/11

इरफान पठान ने लिखा, 'बतौर कप्तान धोनी की विरासत का बखान करने के लिए शब्द भी कम है, बेहद शानदार एमएस धोनी.'
6/11

तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि 'धोनी को टी 20 और वनडे विश्वकप में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई. मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है. यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है.'
7/11

विराट को अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है.’’ देश के सबसे सफल कप्तान धोनी ने आज भारत के सीमित ओवरों के कप्तान का पद छोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया. इस प्रकार उनका शानदार नेतृत्व का दौर समाप्त हुआ.
8/11

धोनी के वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अब विराट कोहली को ही उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है.
9/11

विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा,'एक ऐसा कप्तान बनने के लिए शुक्रिया जिसे हमेशा एक युवा अपने पास चाहता है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी भाई.'
10/11

विराट कोहली ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 की टीम चयन से पहले कप्तान धोनी को धन्यवाद कहा है.
11/11

सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गज़ों के बाद अब टीम इंडिया के नए वनडे और टी20 कप्तान नियुक्त होने से पहले धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के 2 दिन बाद विराट कोहली ने भी अपनी राय ज़ाहिर की है.
Published at : 06 Jan 2017 10:48 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप
स्पोर्ट्स
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सबसे गर्म मैच में छूटे फ्रांस के पसीने, 16 साल बाद चमत्कार होते-होते बचा
स्पोर्ट्स
ICC ट्रॉफी का 'किंग' ऑस्ट्रेलिया, जीत चुका है 24 खिताब, दूसरे नंबर पर भारत; देखें दोनों का अंतर
स्पोर्ट्स
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल






















