एक्सप्लोरर

कटक वनडे में धोनी का धमाका, कप्तानी छोड़ने के बाद बनाया पहला शतक

कटक/नई दिल्ली: धोनी ने दिखा दिया है कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बची हुई है, अपनी 134 रनों की पारी धोनी ने उस वक्त खेली जब टीम को सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. टीम को 25 रनों पर ही तीन बड़े झटके लग चुके थे, धोनी ने ज़िम्मेदारी समझी और ऐसा धमाका किया कि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 382 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट रख दिया.

धोनी भले ही कैप्टन कूल नहीं रहे हों, लेकिन कटक वनडे में वो बैट्समैन कूल ज़रूर नज़र आए, काफी दिनों बाद धोनी अपने पुराने रंग में दिखे, वो भी तब जब टीम तनाव में थी.

अपने दमदार शॉट्स की मदद से धोनी ने युवराज के साथ मिलकर इंग्लैंड के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. अपनी पारी में धोनी ने 10 चौकों और 6 छक्के के साथ 122 गेंदों में धमाकेदार 134 रन बनाए. धोनी ने अपना 10वां शतक 106 गेंदों में पूरा किया.

धोनी को 43 रन पर जीवनदान भी मिला, जब जेक बॉल ने उनका कैच छोड़ दिया, हालांकि ये कैच बेहद मुश्किल भी था. धोनी की शतकीय पारी करीब सवा तीन साल बाद देखने को मिली. आखिरी बार धोनी ने 19 अक्टूबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में नॉट आउट 139 रन बनाए थे.

धोनी को हमेशा मुश्किलों का खिलाड़ी कहा जाता है, यहां भी जब टीम बेहद मुश्किल में थी, तो युवराज के साथ मिलकर ना सिर्फ टीम को संभाला बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ अब तक के दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

धोनी के साथ 256 रनों की पार्टनरशिप पर युवराज ने कहा, “मैं और माही दोनों मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं, हमने भारत के लिए कई मुकाबले जीते हैं, इसलिए हम दोनों के बीच आपसी समझ हमेशा रही है जब भी हम दोनों साथ बल्लेबाजी करते हैं.”

सिर्फ बल्ले से ही नहीं माही पूरे मैच में विराट को कप्तानी में भी मदद करते नज़र आए, कई ऐसे मौके आए जब खुद विराट माही के पास रणनीति पर चर्चा करने पहुंचे, विराट बखूबी जानते हैं कि धोनी का टीम में होना उनके लिए कितनी राहत की बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget