एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'उनकी कोई जरूरत नही है',  बुमराह को लेकर इस गेंदबाज के बयान से मचा बवाल, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज मोन्टी पनेसर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा सुझाव दिया है. उनका मानना है कि टीम इंडिया घरेलू टेस्ट में उनके बिना भी जीत सकती है, जानिए पनेसर ने क्यो कही ये बात

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया. बुमराह पूरे दौरे में सिर्फ तीन मैच ही खेले और इनमें से किसी भी मुकाबले में भारत को जीत हासिल नही हुई. वहीं जिन दो मुकाबलों में टीम ने जीत दर्ज की, उनमें बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे. इन मुकाबलों में मिली जीत में मोहम्मद सिराज ने फ्रंटलाइन गेंदबाज की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

जिन मैचों में बुमराह नहीं थे, भारत जीता

जिन दो मुकाबलों के दम पर भारत ने सीरीज बराबर की, उनमें बुमराह को वर्कलोड के चलते टीम में शामिल नही किया गया था. इन मैचों में मोहम्मद सिराज ने बॉलिंग अटैक का नेतृत्व किया और 5-5 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इससे यह सवाल उठा कि क्या बुमराह की गैरमौजूदगी में भी टीम जीत सकती है और क्या उन्हें बार-बार आराम देने की रणनीति सही है.

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज का सुझाव

भारतीय मूल के इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोन्टी पनेसर ने अब इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि बुमराह को घरेलू टेस्ट मैचों से आराम देकर विदेशी दौरों में पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहिए. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पनेसर ने कहा, “भारत अपने घरेलू मुकाबलों में बुमराह के बिना भी किसी भी टीम को हरा सकता है, लेकिन विदेशी पिच पर वह टीम के लिए एक्स-फैक्टर हैं. ऐसे में कप्तान और कोच उनसे ये कह सकते हैं कि टीम को किसी भी घरेलू सीरीज के लिए आपकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन वहीं विदेशी टेस्ट में आप का अनुभव टीम के लिए जरूरी होगा.”

कोहली के दौर का उदाहरण

पनेसर की यह राय टीम इंडिया के लिए बिल्कुल नई नहीं है. विराट कोहली की कप्तानी के शुरुआती दौर में बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू विदेश में किया था और शुरुआती तीन साल सिर्फ विदेशी पिचों पर टेस्ट खेले थे.जबकि घरेलू मैचों में उन्हें आराम दिया जाता था.

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर इस सलाह को अपनाते हैं या नहीं. भारत को अगले दो महीने में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है. इनमें बुमराह की मौजूदगी या अनुपस्थिति से टीम मैनेजमेंट की रणनीति साफ हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget