एक्सप्लोरर

महज कुछ मैचों में बुमराह के खराब प्रदर्शन से उन पर सवाल नहीं उठाया जा सकता- शमी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले जसप्रीत बुमराह सवालों के घेरे में हैं. अब में अब उनके बचाव में टीम के दूसरे मुख्य गेंदबाज मोहम्मद शमी उतर गए हैं.

हैमिल्टन: न्यूजीलैंज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई जबकि टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5-0 से मात दी थी. वनडे सीरीज में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी चल नहीं पाई और वह तीन मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए.

बुमराह के इस प्रदर्शन के बाद कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. ऐसे आलोचकों को टीम के दूसरे मुख्य गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जवाब दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि महज दो-चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद लोग जसप्रीत बुमराह के कई एकदिवसीय मैचों में जीत दिलाने वाले प्रदर्शन को कैसे भूल सकते हैं.

न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद मोहम्मद शमी ने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि अगर हम एक विषय पर कुछ समय बाद चर्चा करें, पर महज दो-चार मैचों के बाद ऐसा करना. उसने महज दो मैचों में अच्छा नहीं किया तो आप उसकी मैच जीतने की काबिलियत की अनदेखी नहीं कर सकते.’’

बुमराह ने टीम के लिए काफी कुछ हासिल किया है

बुमराह के सीनियर जोड़ीदार शमी ने न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ 18 रन देकर तीन विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह ने भारत के लिये कितना कुछ हासिल किया है, आप इसे कैसे भूल सकते हो या फिर आप इसकी अनदेखी कैसे कर सकते हो? इसलिये अगर आप सकारात्मक रूप से सोचोगे तो यह खिलाड़ी के लिये अच्छा है और उसके आत्मविश्वास के लिये भी.’’

किसी की आलोचना करना आसान- शमी 

इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने आलोचकों पर सवाल करते हुए कहा, ‘‘खिलाड़ी के तौर पर, यह बहुत अलग होता है. बाहर से किसी की आलोचना करना बहुत आसान है क्योंकि कुछ का काम टिप्पणी करना और पैसा कमाना है. हर खिलाड़ी चोटिल हो सकता है और किसी भी व्यक्ति को नकारात्मक चीजों की बातें करने के बजाय सकारात्मक चीजों को देखने की कोशिश करनी चाहिए.’’

अगर एक खिलाड़ी की अचानक फार्म खराब हो जाती है तो इससे लोगों का रवैया एकदम से बदल जाता है जो शमी को बिलकुल अच्छा नहीं लगता. शमी ने कहा, ‘‘जब आप कुछ मैचों में अच्छा नहीं करते तो लोग बहुत अलग तरीके से सोचना शुरू कर देते हैं और उनका आपके बारे में रवैया बदल जाता है. इसलिये हमें ज्यादा सोचना नहीं चाहिए.’’

यह भी पढ़ें-

Instagram पर युवराज ने किया सौरव गांगुली को ट्रोल, जानें क्यों कहा- दादा अब आप BCCI अध्यक्ष हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget