एक्सप्लोरर

MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान को दिया 194 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने जड़ी फिफ्टी

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 23 गेंदो में दौ चौको और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदो में नाबाद 30 रनों की पारी खेली.

MI vs RR: आईपीएल 2020 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स को 194 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं अंत में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली. राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 49 रन जोड़े. डिकॉक ने 15 गेंदो में तीन चौको और एक छक्के की बदौलत 23 रन बनाए. उन्हें डेब्यू मैन कार्तिक त्यागी ने आउट किया.

इसके बाद लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने दो गेंदो में लगातार दो विकेट चटकाए. पहले उन्होंने रोहित शर्मा 35 को अपना शिकार बनाया और उसके बाद इशान किशन 00 को भी पवेलियन भेज दिया. रोहित ने 23 गेंदो की अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए.

एक समय मुंबई ने 88 रनों पर अपने तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन तीन नंबर के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स लगाए. सूर्यकुमार ने 47 गेंदो में नाबाद 79 रनों की पारी खेली. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए.

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का ये सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले उनका उच्च स्कोर 72 रन था, जो उन्होंने आईपीएल 2018 में राजस्थान के खिलाफ ही बनाया था. सूर्यकुमार (79) ने पांचवें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या (30*) के साथ 76 रनों की साझेदारी भी की. पांड्या ने 19 गेंदो में दो चौको और एक छक्के की बदौलत नाबाद 30 रन बनाए.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने कमाल की गेंदबाज़ी की. गोपाल ने अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget