एक्सप्लोरर

MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम में न चुने जाने पर कीरन पोलार्ड ने कही ये बड़ी बात

आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार की बल्लेबाज़ी देखने के बाद मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कीरन पोलार्ड ने भी टीम इंडिया में सूर्या के न चुने पर अपनी बात रखी.

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में 43 गेंदो में नाबाद 79 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार पिछले तीन साल मुंबई इंडियंस के लिए ढ़ेरों रन बना रहे हैं. सूर्याकुमार सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि अपनी प्रतिभा का सबूत लगातार घरेलू क्रिकेट में भी देते आ रहे हैं. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें अब तक टीम इंडिया से बुलावा नहीं आया है.

आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार की बल्लेबाज़ी देखने के बाद मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कीरन पोलार्ड ने भी टीम इंडिया में सूर्या के न चुने पर अपनी बात रखी. पोलार्ड ने कहा कि टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने की वजह से सूर्यकुमार अंदर से काफी निराश हैं. लेकिन कड़ी मेहनत से उन्हें फल ज़रूर मिलेगा.

सूर्यकुमार के बारे में बात करते हुए कप्तान पोलार्ड ने कहा, "इमेजिन करिए, दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कोई इस तरह के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर रहा है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव अब तक भारतीय टीम की जर्सी (ब्लू जर्सी) नहीं मिलने की वजह से अंदर से काफी निराश है. वह लगातार अच्छा कर रहा है. लेकिन अगर आप लगातार अच्छा कर रहे हो तो आपको उसका फल ज़रूर मिलेगा. समय से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता है."

वहीं सूर्यकुमार यादव की इस पारी को देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार. मजबूत रहें और धैर्य रखें. बता दें कि सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी भी फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि वह आईपीएल से लेकर घरेलू क्रिकेट तक लगातार रन बना रहे हैं. फिर भी चयनकर्ताओं की नजरें उनपर नहीं पड़ रही हैं. इसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटर भी आवाज़ उठा रहे हैं.

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीज़न के 12 मैचों में वह 40.22 की औसत और 155.36 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 48 चौके और आठ छक्के निकले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget