एक्सप्लोरर

MI vs DC, Final: मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब, फाइनल मुकाबले में दिल्ली को पांच विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 51 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेली.

MI vs DC, Final: आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 51 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे भी दो रन बनाकर चलते बने. वहीं इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिखऱ धवन भी 12 गेंदो में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जंयत यादव ने बोल्ड आउट किया.

सिर्फ 22 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत ने 38 गेंदो में ताबड़तोड़ 56 रन बनाए. अय्यर ने जहां छह चौके और दो छक्के लगाए. वहीं पंत ने चार चौके और दो छक्के जड़े.

हालांकि, पंत के आउट होते ही दिल्ली की पारी एक बार फिर थम गई और 15 ओवर में 118 रन बनाने वाले दिल्ली 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन ही बना सकी. इस दौरान शिमरन हेटमायर 05, अक्षर पटेल 09 और कगीसो रबाडा शून्य पर पवेलियन लौटे.

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल को दो और जयंत यादव को एक सफलता मिली. वहीं जसप्रीत बुमराह इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके.

इसके बाद दिल्ली से मिले 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही. क्विंटन डिकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 45 रनों की साझेदारी की. डिकॉक 12 गेंदो में 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने पलेवियन भेजा. अपनी छोटी सी पारी में डिकॉक ने तीन चौके और एक छक्का लगाया.

पहले विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए भी 45 रनों की साझेदारी हुई. सूर्यकुमार 19 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोहित ने 51 गेंदो में 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके औक चार छक्के लगाए.

इन दोनों के आउट होने के बाद कीरन पोलार्ड 09 और हार्दिक पांड्या 03 भी पवेलियन लौट गए. लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन 19 गेंदो में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि, मुंबई की जीत कप्तान रोहित शर्मा ने ही सुनिश्चित कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget