एक्सप्लोरर

Men's Hockey World Cup 2018: नीदरलैंड्स को हराकर भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका, क्वार्टर फाइनल में आज मुकाबला

Men's Hockey World Cup 2018: भारतीय टीम को ओडिशा हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड्स से भिड़ना है और उसके लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी.

Men's Hockey World Cup 2018: ग्रुप स्तर के संघर्ष से पार पाकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में तो पहुंच गई है लेकिन सेमीफाइनल के लिए उसे बड़ी लड़ाई लड़नी है. भारतीय टीम को ओडिशा हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड्स से भिड़ना है और उसके लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी. यह लड़ाई इसलिए भी आसान नहीं है क्योंकि टीम इंडिया आज तक विश्वकप मैट में नीदरलैंड की टीम को हरा नहीं पाई है. ऐसे में आज उसके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.

नीदरलैंड्स और भारतीय टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में होगा. नीदरलैंड्स जहां चौथे खिताब के लिए एक और कदम बढ़ाने मैदान पर उतरेगी, वहीं भारतीय टीम का लक्ष्य 1975 के बाद पहली बार विश्व खिताब जीतते हुए साल का समापन करना है.

कनाडा को मंगलवार को क्रॉसओवर मैच में 5-0 से हराकर नीदरलैंड्स ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं भारत ने अपने पूल-सी के तीन मैचों में से दो में जीत हासिल कर और एक ड्रॉ मैच के साथ शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई.

वर्ल्ड नम्बर-4 नीदरलैंड्स का डिफेंस और अटैक दोनों ही मजबूत हैं और मलेशिया के खिलाफ 7-0 और क्रॉसओवर में 5-0 के खिलाफ मिली जीत ये साफ जाहिर करता है कि भारतीय टीम के लिए गोल स्कोर करना मुश्किल हो सकता है.

भारत के लिए नीदरलैंड्स के अटैक को रोकना जरूरी है और सबसे अहम है उसका प्रतिद्वंद्वी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न देना क्योंकि भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को रोकने और उस पर गोल करने में अब भी संघर्ष कर रही है.

वर्ल्ड नम्बर-5 मेजबान टीम के पास हालांकि, वरुण कुमार, ललित उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में ऐसे आक्रामक खिलाड़ी हैं. जो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं. कनाडा के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में 4-1 से मिली जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में घरेलू प्रशंसकों और कोच हरेंद्र सिंह को इनसे काफी उम्मीदें हैं.

सिमरनजीत का कहना है कि भारत के पास क्वार्टर फाइनल के लिए योजना है. टीम का लक्ष्य मिडफील्ड पर कब्जा जमाकर आक्रामक खिलाड़ियों के लिए अवसर बनाना है. नीदरलैंड्स की टीम इस बात से भलीभांति परिचित है कि भारतीय टीम को उसी के घर में हराना मुश्किल होगा. लेकिन उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनकी टीम अच्छी फॉर्म में है और वह भारत के खिलाफ उसी के घर में करो या मरो के मुकाबले के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
Neymar Retirement News: इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget