एक्सप्लोरर

'भारत छोड़ो' बयान देते वक्त कोहली ने संयम खो दिया था : आनंद

कोहली ने अपने 30वें जन्मदिन पर 'विराट कोहली ऑफिशियल एप' लांच किया था. इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे बातचीत में भारतीय टीम के बजाय इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया टीम को महत्व दिया था.

नई दिल्ली: पांच बार के शतरंज विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि 'भारत छोड़ो' बयान देते समय क्रिकेटर विराट कोहली अपना संयम खो बैठे . आनंद ने टाटा स्टील चेस इंडिया 2018 के दौरान आईएएनएस से कहा, "मैं समझता हूं कि वह संयम खो बैठे. वह थोड़े भावुक हो गए और जो उनके दिमाग पहली बार आया, उसे बोल दिया."

कोहली ने जिस अंदाज में एक प्रशंसक को यह बयान दिया, उसके प्रति असहमति जताते हुए आनंद ने हंसते हुए कहा, "उन्हें इस चीज को सबसे पहले मानना चाहिए कि उनके विदेश में भी प्रशंसक हैं और उन्हें इस वजह से अपने-अपने देशों को छोड़कर भारत आने की जरूरत नहीं है."

क्या था मामला?

कोहली ने अपने 30वें जन्मदिन पर 'विराट कोहली ऑफिशियल एप' लांच किया था. इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे बातचीत में भारतीय टीम के बजाय इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया टीम को महत्व दिया था. कोहली ने प्रशंसक से कहा कि यदि वे भारतीय क्रिकेटरों को खेलते देखना पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए. आनंद ने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक कमजोर क्षण में पकड़े गए. मुझे ऐसा ही लगता है. वह थोड़ा संवेदनशील महसूस कर रहे थे, शायद अच्छे मूड में नहीं थे और फिर यह सवाल आ गया जिसके कारण वह संयम खो बैठे."

उन्होंने कहा, "सवाल तब सामने आया जब वह पूरी तरह से संयम में नहीं थे और थोड़ा नाराज हो गए. मुझे ऐसा ही लगा." कोहली ने बाद में इस मामले पर अपनी सफाई दी और कहा कि उनकी इस बात को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जाना चाहिए. कोहली ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "मुझे लगता है कि ट्रोलिंग करना मेरे लिए नहीं है दोस्तों, मैं खुद ट्रोल होने से ही संतुष्ट हूं. मैंने सिर्फ ये बताने की कोशिश की थी कि कैसे 'इन भारतीयों' शब्द को उस कमेंट (प्रशंसक के) में लिखा गया था, और कुछ नहीं. मैं भी पसंद की आजादी के पक्ष में हूं. दोस्तों त्योहार का आनंद लें और शांत रहें. सबको प्यार."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget